तालाब में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

जनपद में इस समय भीषण गर्मी पड रही है। गर्मी से परेशान 5 बच्चे शनिवार को गांव के तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से पांचों बच्चे डूब गए..

तालाब में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

बांदा, जनपद में इस समय भीषण गर्मी पड रही है। गर्मी से परेशान 5 बच्चे शनिवार को गांव के तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से पांचों बच्चे डूब गए। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला। तालाब में डूबे बच्चों को बचाने की कोशिश की। इनमें से 3 बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल लिया जबकि दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है । घटना गिरवा थाना क्षेत्र के सहेवा गांव की है।

यह भी पढ़ें- नगर पालिका बांदा की चेयरमैन मालती बासू ने शपथ लेने के बाद, किया जनता ये वादा


इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शनिवार को दोपहर में गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम सहेवा में इसी गांव के रहने वाले 5 बच्चे नहाने के लिए गए हुए थे। इन बच्चों की उम्र 8 से 10 वर्ष है। नहाते समय भी पांचों बच्चे डूब गए। जब तक ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तब तक बच्चे पानी में डूब चुके थे। किसी तरह से ग्रामीणों ने पांचों बच्चों को पानी से खोज कर बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने इनमें से दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस बारे में ट्रामा सेंटर में भर्ती एक बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में तीन बच्चे लाए गए थे। इनमें से दो बच्चों की जान खतरे से बाहर है जबकि एक बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- ज्ञानवती के लिए वरदान साबित हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0