दीपावली के पहले ही जगमगा उठा बांदा, 400 पोलों में लगाई गई तिरंगी झालरे
बांदा शहर पहली बार दीपावली के पहले बिजली के 400 पोलो में तिरंगे कलर में झालरें लगाई गई।जिससे स्टेशन रोड से लेकर सर्वाेदय नगर तक..
 
                                    बांदा शहर पहली बार दीपावली के पहले बिजली के 400 पोलो में तिरंगे कलर में झालरें लगाई गई। जिससे स्टेशन रोड से लेकर सर्वाेदय नगर तक और बाबूलाल चौराहा से कालू चौराहे पर तिरंगी झालरों की जगमगाहट लोगों को आकर्षित कर रही है। तिरंगे कलर की लाइटिंग से एक बारगी लगता है जैसे वाकई बांदा बदल गया है।
यह भी पढ़ें - स्टेडियम व जिला खेल कार्यालय बना कबाड़, डीएम बांदा ने क्रीड़ा अधिकारी को लगाई फटकार
दीपावली 4 नवंबर को मनाई जाएगी, लेकिन बांदा में जिस तरह से मुख्य सड़क के दोनों और लगे बिजली के खंभों में तिरंगी झालरें जगमगा रही हैं उससे अभी से ही दीपावली का एहसास हो रहा है।
स्टेशन रोड से लेकर नए ओवर ब्रिज, डीआईओएस कार्यालय, जिला अस्पताल डीआईजी कार्यालय, महाराणा प्रताप चौराहा, आवास विकास, इंदिरा नगर और सर्वाेदय नगर तक शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। इसी तरह बाबूलाल चौराहे से लेकर कालू कुआं चौराहा व अन्य कुछ प्रमुख स्थानों पर दीपावली के पहले ही विद्युत की झालरों से सजाने संवारने की मुहिम चल रही है।
इस बारे में नगरपालिका के एक कर्मचारी द्वारा बताया गया कि चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त द्वारा नगर को दीपावली से पहले ही सजाने संवारने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न स्थानों को विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने शहर को साफ सुथरा रखने के लिए निर्देश दिए हैं जिसके तहत सफाई अभियान को भी तेज किया गया है।
यह भी पढ़ें - पर्यटन विकास में महोबा एक और कदम बढा : कीरत सागर में कीर्तिवर्मन बोट क्लब की शुरुआत
यह भी पढ़ें - अक्षय और कैट की सूर्यवंशी का गाना 'मेरे यारा' रिलीज, दिखी जबरदस्त रोमांटिक कमेस्ट्री
दीपावली के पहले ही जगमगा उठा #बांदा pic.twitter.com/hIImByH81s — Bundelkhand News (@bundelkhandnews) October 28, 2021
What's Your Reaction?
 Like
        4
        Like
        4
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        2
        Love
        2
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        3
        Wow
        3
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            