पानी के लिए महिलाएं सड़क पर उतरी, लगाया जाम, पुलिस हुई नोकझोंक

पीने के पानी को लेकर पिछले एक वर्ष से परेशान स्वराज कॉलोनी की महिलाओं ने पूर्व विधायक स्व. विवेक सिंह के आवास..

Oct 20, 2021 - 05:57
Oct 20, 2021 - 06:00
 0  1
पानी के लिए महिलाएं सड़क पर उतरी, लगाया जाम, पुलिस हुई नोकझोंक
बाँदा : पानी के लिए महिलाएं सड़क पर उतरी..

पीने के पानी को लेकर पिछले एक वर्ष से परेशान स्वराज कॉलोनी की महिलाओं ने पूर्व विधायक स्व. विवेक सिंह के आवास के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने प्रयास किया तो पुलिस व महिलाओं के बीच काफी नोकझोंक हुई, हालांकि बाद में पुलिस जाम खुलवाने में सफल रही।

यह भी पढ़ें - सीआईएसएफ के पुलिस महानिरीक्षक व चित्रकूट रेंज के आईजी ने चिकित्सा शिविर शुरू कराया

शहर के स्वराज कॉलोनी गली नंबर 3 में रहने वाली दर्जनभर महिलाओं ने बुधवार को सड़क पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू किया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहन जाम में फंस गए।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगाने वाली महिलाओं को हटाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर पुलिस व महिलाओं से काफी नोकझोंक होती रही चूंकि जाम लगाने वाली महिलाओं की संख्या कम होने से पुलिस जबरन जाम हटाने में सफल हो गई।

यह भी पढ़ें - सड़क में गंदगी देखकर बारावफात के मोहम्मदी जुलूस को रोका, जमकर की नारेबाजी

इस बीच जाम लगाने वाली महिला मधु गोस्वामी ने बताया कि वह लोग पिछले 1 साल से पानी के लिए परेशान है। कोरोना काल में भूखों मरने की नौबत थी लेकिन खाना के बिना तो चल जाएगा पानी के बिना जीना दुश्वार है। पानी न आने से रोज दूसरे घरों में पानी के लिए जाना पड़ता है जो अक्सर दुत्कार कर भगा देते हैं।

इस बारे में विभाग के जेई से कई बार कहा गया लेकिन पानी नहीं मिल पाता है।करीब 50 घरों के लोग एक एक बूंद पानी के लिए परेशान रहते हैं। इसी वजह से मजबूर होकर जाम लगाना पड़ा। महिलाओं ने यह भी बताया कि पुलिस ने जाम हटाने के लिए उनके साथ अभद्रता की है। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में खाली बर्तन के लिए हुए थी।

यह भी पढ़ें - शाहरुख खान के बेटे आर्यन की रेव पार्टी में, बुन्देलखण्ड की एक युवती भी शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1