जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बडा बयान
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के बेटे की शादी में बुधवार को पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव..

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के बेटे की शादी में बुधवार को पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान की सरकार जाति और धर्म देखकर बुल्डोजर लेकर घूम रही है। प्रयागराज में हुए दोहरे हत्याकांड और बांदा में भाजपा की नेता की फांसी लगाने की घटना पर अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था पर सरकार पूरी तरह से फेल है।
इसके पहले उन्होने कहा कि अगर भाजपा हमारे चाचा को लेना चाहती है तो इसमें देर क्यों कर रही है। चाचा को जल्दी से पार्टी में शामिल कर लें। भाजपा के लोग चाचा को लेने में इतना विचार क्यों कर रहे हैं ? चाचा से उनकी (अखिलेश की) कोई नाराजगी नहीं है लेकिन भाजपा यह बताए कि चाचा को लेकर वह इतनी खुश क्यों है ?
यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें : मुंबई से मऊ वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
सीतापुर जेल में बंद आजम खान को लेकर बीते दिनों से चल रही राजनीति पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खान के साथ है। भाजपा-कांग्रेस जब मुकदमे लगा रही थी तब यह लोग कहां थे जो अब आजम खान से सहानुभूति दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग उनसे मिलने जाएंगे। अगर जरूरत पड़ेगी तो वह भी आजम से मिलेंगे। बसपा ने भाजपा को वोट दे दिया। अब भाजपा के लोग मायावती को राष्ट्रपति बनायेंगे या नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रदेश में कामन सिविल कोड लागू करने का प्रयास किया गया तो पार्टी उसका विरोध करेगी। बेरोजगारी-महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा लाउडस्पीकर बजा रही है। प्रदेश में बिजली की समस्या पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि बिजली की समस्या का समाधान हो जाता तो समाजवादी पार्टी की ओर से एटा, मैनपुरी के बीच लगाया गया कारखाना पांच साल और पहले लग जाता। प्रदेश को सस्ती बिजली मिलती। लोगों को भाजपा से पूछना चहिये कि यह कारखाना कब शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें - रेलयात्री ध्यान दें : आज रात ढाई घंटे न यात्रा टिकट जारी होंगे, न ही टिकट निरस्त होंगे
यह भी पढ़ें - बांदा : जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
हि.स
What's Your Reaction?






