बांदा गॉट टैलेंट के ऑडिशन में दिखा सुर, ताल और हुनर का जलवा, 14 नवंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

जनपद की उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 'बांदा गॉट टैलेंट 2026' के अंतर्गत 11 नवंबर को डांसिंग एवं सिंगिंग...

Nov 12, 2026 - 14:42
Nov 12, 2026 - 14:49
 0  5
बांदा गॉट टैलेंट के ऑडिशन में दिखा सुर, ताल और हुनर का जलवा, 14 नवंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

जूनियर और सीनियर वर्ग में बच्चों एवं युवाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, निर्णायक मंडल ने प्रतिभाओं का किया चयन

बाँदा। जनपद की उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 'बांदा गॉट टैलेंट 2026' के अंतर्गत 11 नवंबर को डांसिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिताओं के ऑडिशन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। ऑडिशन में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी गायन एवं नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों से लेकर युवाओं तक ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की मेहनत, लगन और हुनर देखकर निर्णायक मंडल भी प्रभावित हुआ। बच्चों की प्रतिभा को निखारने में उनके अभिभावकों के सहयोग और प्रोत्साहन की भी सराहना की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक पंकज रावत एवं अभिषेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल मंच संचालन और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते ऑडिशन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

इस आयोजन में बुंदेलखंड न्यूज़ की टीम आयोजक के रूप में सक्रिय रही। टीम की ओर से श्याम निगम, रोहित निगम, प्रसून, सचिन चतुर्वेदी, रेखा श्याम निगम सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती अंजू दामले, उमा पटेल, अनुपमा त्रिपाठी एवं शिवानी ने निभाई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

आयोजकों ने बताया कि अब सभी को प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का इंतजार है, जिसका आयोजन 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा। फिनाले में चयनित प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आयोजक मंडल ने जनपदवासियों एवं खेल-कला प्रेमियों से फिनाले में पहुंचकर उभरते कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

'बांदा गॉट टैलेंट 2026' का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0