सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का प्रयास रंग लाया, रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प 

, शहर के अलीगंज रामलीला मैदान का जल्दी ही कायाकल्प होने वाला है। दो करोड़ 75 लाख रुपए से रामलीला मैदान का सुंदरीकरण..

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का प्रयास रंग लाया, रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प 

बांदा,

शहर के अलीगंज रामलीला मैदान का जल्दी ही कायाकल्प होने वाला है। दो करोड़ 75 लाख रुपए से रामलीला मैदान का सुंदरीकरण करते हुए इसे भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल की मौजूदगी में भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत ट्रेन में खाने में मिला कॉकरोच, जानिये IRCTC क्या लिया एक्शन

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण के लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड रुपए व बुंदेलखंड विकास निधि जिलांश से लगभग 75 लख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में सदर विधायक ने बताया कि मैदान में निर्माण हो जाने से शहर में होने वाले सार्वजनिक, सांस्कृतिक आयोजनों, रामलीला मंचन सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों को सुगमता होगी‌।

यह भी पढ़ें- बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान यात्री ने टीटीई को जड़ा थप्पड़

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू,ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर स्वर्ण सिंह सोनू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ,संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडे, लवलेश सिंह, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधित्व अंकित बासू, आशुतोष मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, कल्लू सिंह राजपूत, अशोक कुमार ,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राजकुमार राज, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, ममता मिश्रा वंदना गुप्ता इत्यादि सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - देश में चौथी बार महामंत्री बनने वाले देश के पहले नेता बने कैलाश विजयवर्गीय

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0