बांदा में सशस्त्र बदमाशों द्वारा किसान के घर में डकैती, परिवार के चार घायल
जनपद के इंगुआ मऊ के मजरा कुसुम बिहन पुरवा में बीती रात 10 सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के सभी लोगों के साथ..

जनपद के इंगुआ मऊ के मजरा कुसुम बिहन पुरवा में बीती रात 10 सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के सभी लोगों के साथ जमकर मारपीट की और इसके बाद लूटपाट की। बदमाश घर से चार लाख नगद व सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना में गृह स्वामी सहित 4 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
घटना बबेरू तहसील के थाना मरका अंतर्गत हुई। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुम बिहन पुरवा इगुआ मऊ निवासी संतोष गौतम (45) के घर में 10 बदमाश रात को लगभग 12 बजे घुस आए और घर में घुसते ही सभी के साथ बंदूक की बटों,लोहे की रॉड तमंचे की बट से पिटाई करना शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा का सामने आया फर्स्ट लुक, देखिये यहाँ
बाद में इन बदमाशों ने घर में जेवर व नगदी कहां रखा है इसके बारे में पूछताछ की न बताने पर मारने पीटने लगते थे।
इस बारे में जानकारी देते हुए भुक्तभोगी संतोष गौतम ने बताया कि बदमाशों की संख्या लगभग 10 थी इनमें से 6 बदमाश हमारे साथ घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे।दो बदमाश छत में चल रहे थे और शेष बदमाश घर के आस-पास थे बदमाशों द्वारा पास की घटना घंटों चलती रही। इस दौरान उन्होंने धमकी भी दी कि अगर किसी ने इधर-उधर भागने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी जाएगी।
बदमाशों की पिटाई से पत्नी वंदना (40) मां सूरज कली (65) व बेटी पलक (12) घायल हो गई। इसके बाद बदमाश नगदी व जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी सवेरे पुलिस को दी गई पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें - हेलो! मैं कमिश्नर बोल रहा हूं, आपकी नाली साफ हो गई
इस बारे में थानाध्यक्ष मऊ रामाश्रय सरोज ने बताया कि मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घर में अस्त-व्यस्त समान से प्रथम दृष्टया लगता है कि बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी तरह का सुराग नहीं लगा।पीड़ित किसान है जबकि उसका भाई विदेश नार्वे में इंजीनियर है।इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़ें - मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला ने इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी की उतारी नकल
What's Your Reaction?






