राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत होगा रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन
पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन...
ANTAS उत्सव 2026 में नई दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में मिलेगा Excellence Award
नई दिल्ली | पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान ANTAS सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ANTAS UTSAV 2026 – Excellence Award Ceremony के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित त्रिवेणी कला संगम में सायं 5 बजे से किया जाएगा।
फाउंडेशन को यह सम्मान देशभर में किए गए व्यापक वृक्षारोपण अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना और सतत विकास की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. रघुराज प्रताप सिंह, जिन्हें देशभर में “पीपल मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है, ने हजारों पीपल सहित लाखों वृक्षों के संरक्षण एवं रोपण का संकल्प लेकर पर्यावरण आंदोलन को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है।
इस अवसर पर डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा,
“यह सम्मान केवल मेरा या फाउंडेशन का नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों का है जो प्रकृति को बचाने के लिए ‘एक पेड़, एक जीवन’ के सिद्धांत पर विश्वास करते हैं। दिल्ली जैसे राष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान मिलना हमारे संकल्प को और मजबूत करता है।”
कार्यक्रम में कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य व्यक्तित्वों की उपस्थिति रहेगी। यह आयोजन महान शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र जी को समर्पित संगीतीय श्रद्धांजलि के रूप में भी आयोजित किया जा रहा है।
रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन ने आने वाले समय में देशभर में पर्यावरण संरक्षण, युवाओं की भागीदारी और हरित भारत के लक्ष्य को लेकर अपने अभियानों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
