बुंदेलखंड में चित्रकूट व झांसी मंडल में नए कमिश्नर तैनात, राजेंद्र प्रताप सिंह चित्रकूट मंडल के नए कमिश्नर

यूपी सरकार ने देर रात 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है..

Jul 29, 2022 - 05:58
Jul 29, 2022 - 06:01
 0  18
बुंदेलखंड में चित्रकूट व झांसी मंडल में नए कमिश्नर तैनात, राजेंद्र प्रताप सिंह चित्रकूट मंडल के नए कमिश्नर

यूपी सरकार ने देर रात 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें बुंदेलखंड के दोनों मंडलों के कमिश्नर हटा दिए गए हैं। चित्रकूट धाम मंडल में दिनेश कुमार सिंह का स्थान राजेंद्र प्रताप सिंह लेंगे। इसी तरह झांसी मंडल का कमिश्नर संजय गोयल को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - बांदा : सीएचसी अधीक्षक ने दिव्यांग महिला चिकित्सा अधिकारी को 5 घंटे कमरे में कैद किया

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल की जिम्मेदारी दी गई है जबकि प्रयागराज मंडल में आयुक्त रहे संजय गोयल को इसी पद में झांसी मंडल भेजा गया है। इसी तरह शासन द्वारा नगर मजिस्ट्रेट बांदा केशव नाथ का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर कानपुर देहात कर दिया गया है।

जबकि उनके स्थान पर राजेश कुमार उप जिलाधिकारी रायबरेली को बांदा का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि चित्रकूट मंडल के कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह इसी माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं इसीलिए उनके स्थान पर नई तैनाती की गई है। इसी तरह संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें - बाँदा जिले के एक लाख से ज्यादा घरों में भाजपा द्वारा तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा

संजय गोयल को झांसी मंडल का कमिश्नर और वाराणसी के डीएम रहे कौशल राज शर्मा को प्रयागराज मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। रवींद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर का डीएम, अपूर्वा दुबे को उन्नाव का डीएम, श्रुति को फतेहपुर का डीएम, महेंद्र कुमार को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।

इसके अलावा सुधीर कुमार को कानपुर नगर का सीडीओ, मृदुल चौधरी को परियोजना निदेशक-ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर बनाया गया है। पूजा अग्निहोत्री को उप निदेशक पर्यटन निदेशालय, गौरव शुक्ला को उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय, नंदलाल सिंह को संयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - बांदा : चकरोड के लिए खोदी गई मिट्टी से बने गड्ढे में 7 वर्षीय बालक डूबा, मौत

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2