नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर को मिली जमानत

भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आरोपित..

Jan 27, 2021 - 12:30
Jan 27, 2021 - 12:34
 0  4
नसीमुद्दीन सिद्दीकी और राम अचल राजभर को मिली जमानत

भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आरोपित बसपा के तत्कालीन महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व अध्यक्ष रामअचल राजभर को जमानत मिल गई है।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने 20 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में 22 जुलाई 2016 को हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज की गई थी। इस मामले में हजरतगंज पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

यह भी पढ़ें - यहां लगेगा 25,000 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर

इसके बाद कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कई बार आदेश के बावजूद आरोपित नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसपर न्यायालय ने दोनों को भगौड़ा घोषित कर दिया था।

सोमवार को दोनों आरोपित न्यायालय में हाजिर नहीं हुए, जिसपर कोर्ट ने दोनों की संपत्ति की कुर्की के आदेश दे दिए थे। कुर्की का आदेश जारी होने के बाद दोनों आरोपितों ने न्यायालय में समर्पण किया था, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया था।

मंगलवार को दोनों ने संपत्ति की कुर्की होने से बचाने के लिए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत अर्जी दी थी। इस पर कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें - पंचायत चुनाव जीतने को चार दिन 14 मंडलों में भाजपा करेगी मंथन

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0