पंचायत चुनाव जीतने को चार दिन 14 मंडलों में भाजपा करेगी मंथन

आगामी पंचायत चुनाव को जीतकर पंचायत से पार्लियामेंट तक चप्पा चप्पा भाजपा को चरितार्थ करने में..

Jan 27, 2021 - 10:52
 0  1
पंचायत चुनाव जीतने को चार दिन 14 मंडलों में भाजपा करेगी मंथन

आगामी पंचायत चुनाव को जीतकर पंचायत से पार्लियामेंट तक चप्पा चप्पा भाजपा को चरितार्थ करने में जुटी भाजपा ने प्रदेश से मिली आगामी कार्य योजना अंतर्गत जनपद के सभी 14 मंडलों में मंडल बैठकें तय की है।  इन बैठकों में संगठनात्मक विषयों के अलावा आगामी पंचायत चुनाव की दृष्टि से पूरे विषय की विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, मंडल के जिला पंचायत वार्ड संयोजक तथा प्रभारी, पंचायत चुनाव ब्लॉक संयोजक हेतु अपेक्षित मंडल बैठकें 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें - छात्राओं को स्वयं चुननी होगी अपने अस्तीत्व और सफलता की राह : राहुल गांधी

तय की गई मंडल की बैठकों में 29 जनवरी को तिंदवारी मंडल की बैठक 11बजे से ब्लॉक परिसर में , बड़ोखर मंडल की बैठक 2  बजे से जिला भाजपा कार्यालय में, नरैनी मंडल की बैठक 4.30 बजे पार्वती महिला डिग्री कॉलेज में तथा कालिंजर मंडल की बैठक 3 बजे से गुढा कला हनुमान मंदिर में आयोजित की जाएंगी।

31 जनवरी को पवैया तथा बबेरू मंडल की बैठक 11 बजे से सिटी मैरिज हाल बबेरू में, मर्का मंडल की बैठक 12.30 बजे से आदर्श शिशु उदयमान विद्यालय में तथा कमासिन मंडल की बैठक 2 बजे से कामदगिरि विद्यालय राजापुर रोड कमासिन में आयोजित होगी।

इसी तरह 1 फरवरी को महुआ तथा बांदा उत्तरी मंडल की बैठक 11 बजे से ब्लॉक परिसर महुआ में तथा बिसंडा मंडल की बैठक 12.30 बजे से विधायक आवास खुरहंड में आयोजित की जाएंगी। जबकि 2 फरवरी को जसपुरा मंडल की बैठक 11 से नांदादेव में, पैलानी मंडल की बैठक 12.30 बजे से संगम विद्यालय चिल्ला में तथा ओरन मंडल की बैठक 1 से जेके मैरिज हाल में आयोजित होगी। 

यह भी पढ़ें - बाँदा : दो खंड की बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री जेपी अनुरागी नरैनी, कालिंजर, जसपुरा तथा पैलानी मंडलों की बैठकों में उपस्थित रहेंगे। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री जयंती वर्मा कमासिन, मर्का, महुआ, बांदा उत्तरी तथा बिसंडा मंडल की बैठकों में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी।

जबकि तिंदवारी, बड़ोखर, कालिंजर, पवैया, बबेरू तथा ओरन मंडलों की बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद उपस्थित रहेंगे। आज नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद की अध्यक्षता में बैठकें तय की गई।

मीडिया प्रभारी द्विवेदी ने बताया कि मंडल बैठक में बूथ तक के सभी कार्यकर्ताओं को इन पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी तय करने हेतु चर्चा की जाएगी। मंडल बैठकों में पंचायत चुनाव में लगे कार्यकर्ता और संगठन तंत्र दोनों को सम्मिलित करते हुए पंचायत चुनाव जीतने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में जिला महामंत्री द्वय संजय सिंह तथा कल्लू सिंह राजपूत, शैलेंद्र जयसवाल, शिवपूजन गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : किसानों के समर्थन में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0