सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या समेत कई नेता भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रश्मि आर्या और कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह समेत कई नेता सोमवार को भाजपा..

सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या समेत कई नेता भाजपा में शामिल
सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या समेत कई नेता भाजपा में शामिल..

  • केशव मौर्य बोले- सभी विपक्षी एक हो जाएं तो भी जनता भाजपा को 300 से अधिक सीटें देगी

समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक रश्मि आर्या और कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह समेत कई नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें - सपा की सरकार बनी तो किसानों पर दर्ज केस वापस लेंगे : अखिलेश यादव

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि सपा के गुब्बारे से हवा निकलने वाली है। यह नई सपा नहीं है। सपा की जो हालात 2014, 2017 और 2019 में हुई है, उससे भी खराब हालत 2022 में होगी। सपा किसानों की विरोधी पार्टी है। सपा सरकार में गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होता था।

किसानों को मुआवजा नही मिलता था। भाजपा की सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज किसानों का माफ किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में धनराशि भेजी जा रही है। किसानों के खाते में एक लाख 60 हजार करोड़ भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के विधायक दलजीत सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, तिंदवारी सीट से लड़ेंगे चुनाव

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से माफी तक मांग लेते हैं। गरीब कल्याण के बारे में समाजवादी पार्टी कभी नहीं सोच सकती। सपा सिर्फ गुंडों और माफिया के लिए काम करती है। यह दंगाई और माफिया को टिकट दे रहे हैं। जनता उन्हें 2022 में बहुत करारा सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव किसान हितैषी होने का दावा कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी सरकार में किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। तमाम दलों के साथ सपा के गठबंधन पर केशव मौर्य ने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल एक हो जाएं तो भी भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। उनके साथ नेता हैं लेकिन भाजपा के साथ जनता है।

यह भी पढ़ें - आप ने बांदा की तिन्दवारी सीट से अवधेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा

  • ये हुए भाजपा में शामिल 

कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, झांसी से सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या, चित्रकूट के बसपा नेता बृजमोहन कुशवाहा, भारतीय जनवादी पार्टी के नेता सतेंद्र चौहान और सपा नेता सुरभि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें - सपा की सूची पर भाजपा अध्यक्ष का तंज, यही 'बबुआ' का समाजवाद

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0