विजय रथ यात्रा के बढ़ते कारवां से भाजपा में बेचैनी : सुनील सिंह साजन

समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद आगमन से पूर्व महत्वपूर्ण बैठक..

Nov 30, 2021 - 00:58
Nov 30, 2021 - 01:04
 0  7
विजय रथ यात्रा के बढ़ते कारवां से भाजपा में बेचैनी : सुनील सिंह साजन
समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद आगमन से पूर्व महत्वपूर्ण बैठक..
  • समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी पूर्ण

समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद आगमन से पूर्व महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एमएलसी सुनील सिंह साजन, एमएलसी आनंद भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।  वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा ऐतिहासिक होगी, क्योंकि बदलाव की बहार है, कार्यकर्ताओं व जनता में जोश है । लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, चिन्हित  जगह में होगा विजय रथ यात्रा का भव्य स्वागत,   कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत। 

यह भी पढ़ें - पूर्व सीएम अखिलेश यादव बांदा से शुरू करेंगे बुंदेलखंड का दौरा

विजय रथ यात्रा कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सब कुछ दे दिया।  04 सांसद और 19  विधायक दिए बदले में उन्हें  कुछ नहीं मिला,   उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विजय क्रांति रथ जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी की बेचैनी बढ़ रही है।  

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर रही है जो व्यापारियों , पिछड़े,  दलितों की बात कर रहे हैं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए झांसी शुभ है यहां से जो भी कार्यक्रम हुए सफल होते । एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2 दिसंबर को जनपद झांसी में आगमन है,  इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि उनकी विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से मेहनत करें।  

यह भी पढ़ें - कांग्रेस की महोबा में प्रतिज्ञा रैलीः क्या कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगा पाएंगी प्रियंका

जिससे ये यात्रा ऐतिहासिक हो।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद झांसी में 3 दिसंबर को विजय रथ यात्रा के माध्यम से जनता को संबोधित करेंगे उनकी विजय रथ यात्रा होटल लेमन ट्री से प्रारंभ होकर लक्ष्मी गार्डन, इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, कुंज वाटिका, एवट मार्केट,  सब्जी मंडी तिराहा, विश्वविद्यालय, मेडिकल, मेडिकल बाईपास से   होता हुआ बड़ागांव , चिरगांव, और मोठ में जनसभा को संबोधित किया जाएगा इस अवसर पर पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव,  पूर्व मंत्री अजय सूद,  संत सिंह सेरसा, छत्रपाल सिंह यादव , सुदेश पटेल,  अशफाक सिद्दीकी,  मिर्जा करामत बैग,  जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ , सीताराम कुशवाहा , नरेंद्र झा , तनवीर आलम,  विजय कुशवाहा, चन्द्र प्रकाश मिश्रा,  मीरा रायकवार,  अबरार अली,  केके सिंह यादव ने विचार व्यक्त किए।

समाजवादी पार्टी प्रधान कार्यालय किसान बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद आगमन से पूर्व महत्वपूर्ण बैठक..

परमानंद कुशवाहा,  विजय कुशवाहा, सलमान परीछा, प्रदीप कुशवाहा , राजेश यादव,  चंद्र प्रकाश मिश्रा,  राम नरेश यादव , चौधरी असलम शेर, पंडित सत्येंद्र पुरी गोस्वामी,  प्रज्वल यादव,  फारुख शेख, राकेश श्रीवास, जयदेव शिवहरे, शीलू सिंह,  ज्ञान सिंह कुशवाहा, हाजरा रब,  प्रेम बाल्मिक, शैलजा तिवारी,  अल्ताफ रिजवी, संजय पाल, सैयद अली, जितेंद्र,  सतीश रायकवार,   जीतू रायकवार,  अशरफ इकबाल , एडवोकेट बालकिशन यादव,  नीरज अग्रवाल,  लखन यादव,  विजय सिंह बच्चा,  अमित कुशवाहा, राहुल मिश्रा, अशोक कंसौरिया,  अमित बंटी खटीक,  तरुण यादव,  मनोज  कोरी, मोहर सिंह राठौर,  हरीश वर्मा , आरिफ मंसूरी,  बृजेंद्र सिंह यादव भोजला,  नदीम हाशमी, आशीष पटेल, राहुल यादव, सीताराम यादव छोटू, शकील खान,  भगवती कुशवाहा मौजूद रहे।  संचालन आरिफ खान ने किया आभार पूर्व महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम शेर ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें - बाबू सिंह कुशवाहा ने भी महोबा से किया चुनाव का शंखनाद

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1