कांग्रेस के विधायक दलजीत सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, तिंदवारी सीट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे यह तस्वीर आज साफ हो गई।उन्होंने लखनऊ में भाजपा के कार्यालय..

Jan 17, 2022 - 05:40
Jan 17, 2022 - 05:40
 0  7
कांग्रेस के विधायक दलजीत सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, तिंदवारी सीट से लड़ेंगे चुनाव
विधायक दलजीत सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की..

कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे यह तस्वीर आज साफ हो गई।उन्होंने लखनऊ में भाजपा के कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके भाजपा में शामिल होने से स्थिति साफ हो गई कि अब बीजेपी के टिकट पर तिंदवारी सीट से श्री सिंह चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें - आप ने बांदा की तिन्दवारी सीट से अवधेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा

तिंदवारी विधानसभा सीट से दलजीत सिंह 2012 में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2017 में सपा और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के बृजेश प्रजापति को जीत नसीब हुई और दलजीत सिंह तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे।

विधायक दलजीत सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की..

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का नाम लेना छोड़ दिया, यहां तक की पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि मैं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ूंगा भले ही मुझे निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़े। उनकी इस घोषणा के बाद यह तय हो गया था कि अब वह कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें - सपा की सूची पर भाजपा अध्यक्ष का तंज, यही 'बबुआ' का समाजवाद

इस बीच भाजपा के विधायक रहे बृजेश प्रजापति पाला बदलकर सपा में चले गए जिससे भाजपा इस सीट पर किसी दमदार प्रत्याशी को लड़ाने की रणनीति बना रही थी। इसी रणनीति के तहत दलजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सदस्यता ग्रहण के दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी मौजूद थे। उनके भाजपा में आ जाने से तिंदवारी विधानसभा की तस्वीर धीरे धीरे साफ होने लगी है।

विधायक दलजीत सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की..

यहां से बसपा ने जयराम सिंह ,आम आदमी पार्टी ने अवधेश सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।भाजपा से अगर दलजीत सिंह प्रत्याशी होंगे तो इस सीट पर एक साथ तीन ठाकुर प्रत्याशी मैदान में होंगे। अब केवल प्रमुख दलों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी का चुनाव मैदान में आना बाकी है।इसके बाद इस सीट पर प्रत्याशियों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 2500 सपा नेता व कार्यकताओं पर एफआईआर

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2