जीवन में संस्कार और संस्कृति के न होने से आ रही गिरावट : डॉ त्रिपाठी

गायत्री शक्तिपीठ में भारतीय संस्कृति शिक्षण मंडल की बैठक हुई...

जीवन में संस्कार और संस्कृति के न होने से आ रही गिरावट : डॉ त्रिपाठी

जनवरी में आएगा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम

चित्रकूट। गायत्री शक्तिपीठ में भारतीय संस्कृति शिक्षण मंडल की बैठक हुई। जिसमें विद्यालय प्राचार्य, छात्र और इस कार्य से जुड़े  गायत्री परिवार के परिजनों के बीच विमर्श हुआ।

यह भी पढ़े : मोहन यादव होंगे मप्र के नये मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम

व्यवस्थापक डॉ राम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह तो हर व्यक्ति अनुभव का रहा है कि समाज, परिवार, व्यक्तिगत जीवन में संस्कार और संस्कृति के न होने से गिरावट आ रही है। जिसे बदलने की जरूरत है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक विजय चंद्र गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट इंटर कालेज के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल करा अनुकरणीय उदाहरण  प्रस्तुत किया। कुल आठ हजार छात्रों ने परीक्षा दी। जनवरी मे परीक्षा परिणाम भी आ जाएगा। पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह होगा। संकुल प्राचार्य केके बाजपेयी ने कहा कि संकुल  बैठक में सभी को प्रेरित करेगे कि अधिक से अधिक छात्र भाग लें।

यह भी पढ़े : UP : कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 14 दिसम्बर तक करें आवेदन

जेआरएचआरयू के शिक्षा संकाय अध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। यह राष्टीय शिक्षा नीति मे भी चाहा गया है कि छात्रों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जाए। जिला सह संयोजक जितेंद्र सिंह, शंकरदयाल त्रिपाठी, जिला समन्वयक भवानीदीन यादव, प्रमोद कुमार पटेल, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ओझा, श्रवण कुमार गुप्ता  ने भी विचार रखे। इस दौरान यह तय किया गया कि हर  विकासखंड में संयोजक तथा समिति गठित की जाए।

यह भी पढ़े : हमीरपुर :  7 फेरे लेने से पहले दूल्हा गिरफ्तार,हंगामे के बाद दूल्हे के भाई से हुई शादी

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0