मोहन यादव होंगे मप्र के नये मुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो गया है। मोहन यादव मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे...

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो गया है। मोहन यादव मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं।
यह भी पढ़े : ब्रेकिंग - मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में साेमवार को हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला होंगे। वहीं, नरेन्द्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
यह भी पढ़े : UP : कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 14 दिसम्बर तक करें आवेदन
मोहन यादव का अबतक का सफर :
- मप्र के मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं।
- उम्र: 58 वर्ष
- शैक्षणिक योग्यता : बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
- राजनीतिक जीवन : 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष, 2013 में विधायक बने।
- 2018 में दूसरी बार चुनाव जीतकर उच्च शिक्षा मंत्री बने।
हिन्दुस्थान समाचार
यह भी पढ़े : उप्र में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण
What's Your Reaction?






