फसल खराब देखकर सदमे में गई किसान की जान

पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया था, जिससे फसल सड़ गई। आज किसान अपनी फसल की दुर्दशा देखकर..

Jan 18, 2022 - 06:28
Jan 18, 2022 - 07:23
 0  4
फसल खराब देखकर सदमे में गई किसान की जान
फाइल फोटो

बांदा, पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया था, जिससे फसल सड़ गई। आज किसान अपनी फसल की दुर्दशा देखकर सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - बर्फीली हवाओं से चित्रकूट मंडल ठिठुरा, बांदा सबसे ठंडा रहा

इस बारे में जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र योगेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे पिता राजेंद्र कुमार (65) पुत्र भैरमदीन निवासी बान बाबा का पुरवा मजरा नगनेधि थाना अतर्रा के पास लगभग 2 एकड़ कृषि योग्य जमीन है। इसी जमीन पर खेती करके वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।

आज दोपहर लगभग 3 बजे वह अपना खेत अपने खेत की फसल देखने गए थे। वर्षा के कारण फसल का काफी नुकसान हुआ है यह देख कर उन्हें गहरा सदमा लगा और वह खेत की मेड़ पर सिर पकड़ कर बैठ गए और वहीं गिर गए। 

यह भी पढ़ें - ग्राम पंचायत जारी में मतदाता जागरूकता/ टीकाकरण अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

काफी देर बाद जब मैं मौके पर पहुंचा तो पिता को खेत पर बेहोश पाया। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के लड़का और एक लड़की है।

लड़की इस समय शादी योग्य है मृतक के पास खेती के अलावा कोई दूसरा आय का साधन नहीं था। इस घटना से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : टीकाकरण का पूर्ण हुआ एक साल,जिले में 97 फीसद को लगी पहली डोज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1