उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हमीरपुर में, 92 परियोजनाओं का शिलांयास करेंगे

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से आज 20 तारीख को पुलिस परेड ग्राउंड स्थित हैलीपैड में पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री 92 परियोजनाओं..

Aug 20, 2021 - 03:10
Aug 20, 2021 - 09:09
 0  7
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हमीरपुर में, 92 परियोजनाओं का शिलांयास करेंगे
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya)

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकाप्टर से आज 20 तारीख को पुलिस परेड ग्राउंड स्थित हैलीपैड में पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री 92 परियोजनाओं का शिलांयास करेंगे।

वहीं अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठककर प्रेसवार्ता करेंगे। शहर के पारस गेस्ट हाउस में विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 22 मोबाइल बैरियर के साथ जिले का अधिकांश फोर्स लगाया गया है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को बांटी राहत सामग्री

उप मुख्यमंत्री लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की कुल 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनकी कुल लागत 68400 लाख है। इनमें लोनिवि की 69 परियोजनाओं की लागत 17256 लाख रुपये है। वहीं 14600 लाख की लागत की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya)

सेतु निगम की छिरका व चमरखन्ना के बीच चंद्रावल नदी पर पुल का शिलान्यास करेंगे। जिसकी लागत 1573 लाख रुपये है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया मोबाइल बैरियर के साथ थानों की पुलिस लगाया है। एएसपी अनूप कुमार सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। गेस्ट हाउस में कार्यक्रम के दौरान हाईवे से यातायात को बंद कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : यमुना बेतवा केन के बाद चंद्रावल ने दिखाया रौद्र रूप

यह भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अब गुंडों व माफियाओं के बल पर राजनीति नहीं चलेगी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1