उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अब गुंडों व माफियाओं के बल पर राजनीति नहीं चलेगी

हमीरपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की कुल 94 परियोजनाओं (लागत 684 करोड़ रुपये) का..

Aug 20, 2021 - 06:14
Aug 20, 2021 - 09:14
 0  9
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अब गुंडों व माफियाओं के बल पर राजनीति नहीं चलेगी
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ विधायक व सांसद

94 विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

हमीरपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की कुल 94 परियोजनाओं (लागत 684 करोड़ रुपये) का लोकार्पण व शिलान्यास किया और कहा कि इन परियोजनाओं से हमीरपुर की विभिन्न विधानसभाओं के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा। जनसभा में कहा अब गुंडों व माफियाओं के बल पर राजनीति नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हमीरपुर में, 92 परियोजनाओं का शिलांयास करेंगे

उन्होंने अधिकारियों से कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। कहा केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अनुरोध पर उनके पैत्रृक गांव पत्योरा से जनपद फतेहपुर को जोड़ने के लिए 106 करोड़ की लागत से पुल निर्माण व मौदहा तहसील में चंद्रावल नदी पर 12.52 करोड़ की लागत पुल निर्माण की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya Speech)

300 करोड़ की लागत से जिले की 10 सड़कों के निर्माण की घोषणा की। जनसभा में कहा अब गुंडों व माफियाओं के बल पर राजनीति नहीं चलेगी। भष्ट्राचार रोकने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों व किसानों के खातों में सीधे पैसा भेजने का काम कर रही है।कहा बुंदेलखंड वीरों की धरती है जिस तरह यहां की जनता ने सारी सीटें पार्टी की झोली डाली थी।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : यमुना बेतवा केन के बाद चंद्रावल ने दिखाया रौद्र रूप

उसी तरह 2022 में 325 से सीटों से अधिक जीतेंगे। मीडिया से रूबरू होते हुए सड़कों को टूटने के सवाल पर कहा ओवर लोडिंग रोकने के साथ ऐसी सड़कें बनाने की योजना बना रहे हैं जो चल सकें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya Speech)

इस मौके पर सदर विधायक युवराज सिंह , जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, सांसद  पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री  बाबूराम निषाद, राठ विधायक मनीषा अनुरागी ,जिलापंचायत अध्यक्ष जयन्ती राजपूत एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को बांटी राहत सामग्री

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.