हमीरपुर : यमुना बेतवा केन के बाद चंद्रावल ने दिखाया रौद्र रूप

यमुना बेतवा केन नदी के कहर बरपाने के बाद अब चंद्रावल नदी ने अपना विकराल रूप दिखाया है। चंद्रावल नदी के उफान से कैथी..

Aug 12, 2021 - 03:19
Aug 12, 2021 - 03:20
 0  2
हमीरपुर : यमुना बेतवा केन के बाद चंद्रावल ने दिखाया रौद्र रूप
यमुना बेतवा केन के बाद चंद्रावल ने दिखाया रौद्र रूप..
  • धीरे-धीरे गांवों में घुसने लगा नदी का पानी

यमुना बेतवा केन नदी के कहर बरपाने के बाद अब चंद्रावल नदी ने अपना विकराल रूप दिखाया है। चंद्रावल नदी के उफान से कैथी, करेना डेरा, धुंधपुर, मौहर आदि गांव प्रभावित हुए हैं। अचानक पानी बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री ने हमीरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

कैथी गांव में पानी गांव के अंदर घुसने की कगार पर पहुंच गया है। यमुना बेतवा केन नदी की बाढ़ अभी पूरी तरह से थमी नहीं है। इसी बीच जनपद में बहने वाली चंद्रावल नदी ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। चंद्रावल नदी के बढ़ते जलस्तर ने कैथी, करेना डेरा, धुंधपुर, मौहर गांवों को खतरा पैदा कर दिया है।

सैकड़ों हेक्टेयर भूमि को जलमग्न करने के बाद इस नदी का पानी धीरे-धीरे गांवों में घुसने लगा है। इससे लोगों की धड़कनें बढ़ गई है। कैथी के प्रधान अरिमर्दन सिंह ने बताया कि नदी के पानी ने गांवों को चारों तरफ से घेर लिया है। अगर जलस्तर बढ़ता है तो पानी गांव के अंदर घुस सकता है।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर में बाढ़ का खतरा मंडराने पर चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में टीम ने किया निरीक्षण

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1