महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे

महंगाई के विरोध में शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के..

Aug 5, 2022 - 05:50
Aug 5, 2022 - 05:55
 0  2
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे

बांदा, 

महंगाई के विरोध में शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक अशोक स्तंभ के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अशोक स्तंभ के नीचे धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि देश में तेज गति से महंगाई बढ़ रही है।

आवश्यक वस्तुओं के दामों में दोगुने से ज्यादा वृद्धि हो गई है। जो रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में मिलता था। इसमें सब्सिडी भी खातों में आती थी। अब वही गैस सिलेंडर 11 सौ रुपए में मिल रहा है। इसी प्रकार सरसों का तेल अन्य तेल ,मसाले  खाद्य पदार्थों की कीमती दुगुने से भी ज्यादा दाम पर बिक रहे हैं। डीजल पेट्रोल के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि की गई है। जिससे सामान्य व्यक्ति, देश का गरीब जो मजदूरी न मिलने से हताश है अब पस्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें - बिजली के अभाव में अंधेरे में होता है, महिला चिकित्सालय में इलाज, जनरेटर बने शोपीस

आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी भी ठोंक दी गई है। जिससे हर नागरिक परेशान हैं। शिक्षित बेरोजगार, खेतिहर मजदूर, कामगार काम की तलाश में गांव से पलायन कर रहा है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए भी सरकार ने दरवाजे बंद कर दिए हैं। रोजगार गारंटी योजना को भी ध्वस्त कर दिया गया है। ट्रेनों का किराया 4 गुना बढ़ा दिया गया है। प्लेटफॉर्म का टिकट मूल्य भी 10 गुना से ज्यादा कर दिया गया है। कहा कि आम आदमी राशन सामग्री से वंचित हैं अपात्र लोग राशन उठा रहे हैं।

अपात्र ने दबाव बनाकर राशन कार्ड बनवा लिया है। पिछले 6 माह से विधवा, वृद्ध ,असहाय, विकलांगों की पेंशन भी नहीं मिली है। सभी भटक रहे हैं। कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि सरकार को निर्देशित करें कि महंगाई बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार कदम उठाए। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष के अलावा साकेत बिहारी मिश्र, सनी पटेल, महिला अध्यक्ष सीमा खान, अखिलेश कुमार शुक्ला, डॉक्टर के पी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, दुर्रानी जिलानी, राज बहादुर गुप्ता, संतोष कुमार द्विवेदी सहित दर्जनों पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - सभी राम में तुलसी के राम अधिक प्रासंगिक : डॉ. शुक्ल

यह भी पढ़ें - आचार संहिता उल्लघंन के मामले में बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को कोर्ट ने दी क्लीनचिट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2