चित्रकूट : चुनाव जीतने के लिए मतदाता होना जरूरी : अनिल यादव

वोटर चेतना महाअभियान 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक चलने वाले द्वितीय चरण की जिला कार्याशाला...

Nov 22, 2023 - 23:35
Nov 22, 2023 - 23:40
 0  1
चित्रकूट : चुनाव जीतने के लिए मतदाता होना जरूरी : अनिल यादव

चित्रकूट। वोटर चेतना महाअभियान 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक चलने वाले द्वितीय चरण की जिला कार्याशाला भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में संपन्न हुई।

यह भी पढ़े : उमेशपाल हत्याकाण्ड का आरोपित इनामी नफीस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कार्यशाला में मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनपद के नवनियुक्त प्रभारी डा अनिल यादव ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए मतदाता होना सबसे जरुरी है। बिना मतदाता सूची मे नाम जुडे किसी भी चुनाव में सफलता नही पा सकते है। जिस तरह मतदाता चेतना अभियान के प्रथम चरण मे कार्यकर्ताओ ने बढचढ कर हिस्सा लिया दूसरे चरण मे उससे दोगुनी ताकत से लगकर मतदाता बनाने का काम करना है।

यह भी पढ़े : बांदा : सियासी पारी की शुरुआत करने वाले पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के बारे में जानिए

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता चेतना अभियान की जिम्मेदारी तय कर सफल बनाने का काम करना है। इसमे आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओ को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना है।

यह भी पढ़े : हलाल प्रमाणित उत्पादों के खिलाफ यूपी में छापेमारी जारी

इस मौके पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, अरविन्द मिश्रा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, दिनेश तिवारी, तीरथ तिवारी, शिव शंकर सिह, अर्जुन शुक्ला, भोले सिहं, राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, विपुल सिंह, भागवत त्रिपाठी, प्रमेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला संयोजक आलोक पांडेय ने किया।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी ने लापरवाही पर चित्रकूट धाम के मंडलायुक्त समेत 10 मंडलायुक्तों और सात जिलाधिकारियों से किया जवाब तलब

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0