हमीरपुर विधायक युवराज सिंह बोले, बुंदेलखंड भी विकास की डगर पर चल पड़ा

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। खासकर पिछली सरकारों..

Dec 27, 2021 - 05:31
Dec 27, 2021 - 06:20
 0  10
हमीरपुर विधायक युवराज सिंह बोले, बुंदेलखंड भी विकास की डगर पर चल पड़ा

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। खासकर पिछली सरकारों में उपेक्षित रहा बुंदेलखंड भी विकास की डगर पर चल पड़ा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और डिफेंस कॉरिडोर के अलावा हर घर जल परियोजना से जनता का विश्वास भाजपा ओर बढा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर जीत दर्ज करेगी।

 

यह बात सदर विधायक युवराज सिंह ने जनविश्वास यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर तबके का ध्यान रख रही है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।जनता का विश्वास जीतने तथा आशीर्वाद पाने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा का मुख्यालय के चौरा देवी प्रांगण में पहुुची जहां एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा  में भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश विधानसभा के 45 विधायकों पर न्यायालय ने किए आरोप तय

इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, दर्जा प्राप्त मंत्री बाबूराम निषाद, क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे,जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी,यात्रा प्रभारी राम किशोर साहू,सदर विधायक युवराज सिंह,राठ विधायिका मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने भागीदारी कर जन विश्वास यात्रा को मजबूत बनाने के लिए उपस्थित रहे।

भाजपा की जन विश्वास यात्रा जनसभा में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि  उत्तर प्रदेश के सुशासन की स्थापना करते हुए विकास की राजनीति कर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य भाजपा की बदौलत हो रहा है।बुंदेलखंड में पीने के पानी की पुरातन समस्या को गंभीरता से लेते हुए हर घर नल योजना चलाकर घर घर नल के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें - भाजपा को 2022 में रोकना चाहते हैं दुनिया के कई देश : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा की बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे यहां की भाग्य रेखा साबित होगी। जो यहां का औद्योगिकरण तो करेगी ही, यहां के युवाओं को रोजगार के भारी अवसर प्रदान करेगी।वही केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा यहां के व्यापार कृषि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में अमूल भूत परिवर्तन लाएगा। हमीरपुर विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।प्रभु श्री राम और छत्रपति शिवाजी हमारे पूर्वज हैं, हमारे पूज्य हैं, उन्हीं के आदर्शों पर इस राष्ट्र का निर्माण करना है। 

इस जनसभा में शिव शंकर सिंह, लाला राम निषाद, कुलदीप निषाद चेयरमैन,आशीष पालीवाल,इंजीनियर राजेंद्र श्रीवास,जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव,शिव प्रकाश सिंह सेंगर,अरुण कुमार सिंह जिगनी, जगदीश प्रसाद व्यास, महेंद्र सिंह, अरिमर्दन सिंह, रणवीर सिंह,सिद्धार्थ सिंह, सत्तीदीन प्रजापति,रोहित शिवहरे, संतराम गुप्ता,नीलम बाजपेई,शकुंतला निषाद,रामदास, सुदर्शन, नरवेंद्र सिंह, गीता वर्मा,उर्मिला सिंह, दया सिंह, स्वामी प्रताप सिंह, अरविंद मुखिया,किशन व्यास ,पंकज राजावत,अखिलेश सिंह गौर के अलावा जनपद के सभी भाजपा  कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तथा जनमानस उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश : पूर्व मंत्री समेत दूसरे दलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.