बांदा: अदालतों ने रचा इतिहास,एक दिन में 83,477 मुकदमों का निस्तारण
जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस लोक अदालत में 83,477 वाद..
![बांदा: अदालतों ने रचा इतिहास,एक दिन में 83,477 मुकदमों का निस्तारण](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2024/12/image_750x_675dc03914b95.jpg)
बांदा, जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस लोक अदालत में 83,477 वाद सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित किए गए, जिनसे 22.33 करोड़ रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की गई। लोक अदालत में डॉ. सारंग ने सिविल और क्रिमिनल के 8 वाद निस्तारित किए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह ने 44 वाद निस्तारित कर 1.38 करोड़ रुपये पीड़ितों को दिलवाए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री रोहित सिन्हा ने 28 पारिवारिक वाद सुलझाए।
विशेष न्यायाधीश श्री छोटेलाल यादव ने विद्युत अधिनियम के अंतर्गत 4,992 वाद निस्तारित करते हुए 1.63 करोड़ रुपये अर्थदंड लगाया। सिविल जज श्रीमती गरिमा सिंह ने 12 उत्तराधिकार वाद निस्तारित कर 51 लाख रुपये के प्रमाण पत्र जारी किए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल चौधरी ने 1,289 वाद निस्तारित कर 4.22 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला।
राजस्व विभाग ने 60,220 वाद, पुलिस विभाग ने 5,108 प्री-लिटिगेशन वाद, और आरटीओ ने 9,710 वाद सुलझाए। बैंकों ने 1,011 वाद निस्तारित कर 20.59 करोड़ रुपये वसूल किए। बीमा कंपनियों ने 19 वाद निस्तारित कर 34.5 लाख रुपये का भुगतान कराया।
इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष कमलेश दुबे, सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता संघ के सचिव रामप्रकाश शिवहरे, जिला अग्रणी प्रबंधक रवि शंकर सहित अनेक अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)