दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में भाजपा का परचम लहराया, 2 सीटें सपा की झोली में, एक कांग्रेस को मिली

जिले की दो नगरपालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के बाद आज नतीजे घोषित कर दिए गए। इनमें बांदा और...

May 13, 2023 - 09:52
May 13, 2023 - 10:02
 0  2
दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में भाजपा का परचम लहराया, 2 सीटें सपा की झोली में, एक कांग्रेस को मिली

जिले की दो नगरपालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के बाद आज नतीजे घोषित कर दिए गए। इनमें बांदा और अतर्रा नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। इसके अलावा मटौंध  और बिसंडा नगर पंचायत सीटों पर भी जीत दर्ज की है। वही समाजवादी पार्टी ने बबेरु और नरैनी सीट पर जीत दर्ज की जबकि ओरन में कांग्रेस और तिंदवारी नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़े-बंजर और बीहड़ की समस्या से मुक्त हुआ है बुंदेलखंड, अब बनेगा धरती का स्वर्ग 

जिले के 4 स्थानों पर शनिवार को सुबह मतगणना शुरू हुई। नतीजे आने की गति बहुत ही धीमी रही। बांदा के मंडी समिति में नगर पालिका परिषद बांदा, नगर पंचायत तिंदवारी और नगर पंचायत मटौंध क्षेत्र की मतगणना हुई। सबसे पहले मटौंंध नगर पंचायत का परिणाम आया यहां भाजपा के सुधीर सिंह ने कम्युनिस्ट पार्टी को हराकर भाजपा का परचम लहराया।सुधीर सिंह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की प्रत्याशी निर्मला देवी को हराकर जीत दर्ज की है। भाजपा के सुधीर सिंह को 1756 मत मिले हैं जबकि भाकपा की निर्मला देवी को 850 वोट मिले हैं समाजवादी पार्टी के बाबू को 259 और कांग्रेस के अजय शुक्ला को 142 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। दूसरा नतीजा ओरन नगर पंचायत से आया यहां कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने जीत हासिल की। इसी तरह बबेरू नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के सूर्यपाल सिंह ने जीत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को हराया। इसी तरह बिसंडा नगर पंचायत में भाजपा की आशा कोरी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। नरैनी नगर पंचायत में सपा के मूलचंद ने जीत दर्ज की जबकि नगर पंचायत तिंदवारी- में सुधा साहू निर्दलीय उम्मीदवार का हथोड़ा चला जिसने समाजवादी पार्टी को हराकर जीत हासिल की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी छठवे में स्थान पर रहा।

यह भी पढ़े- महोबा भिंड वाया उरई एवं राठ होते रेलमार्ग का ड्रोन सर्वे होगा
नगर पालिका परिषद बांदा का चुनाव सबसे रोचक रहा। इस सीट पर भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। यहां से चुनाव लड़ रही भाजपा की मालती बासू और सपा की गीता मोहन साहू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में आखिरकार भाजपा की मालती बासु ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा की गीता मोहन साहू को 2972 मतों से पराजित किया। गीता मोहन साहू को 30204 मत मिले जबकि भाजपा कि मालती बसों को 33176 मत मिले। कांग्रेस की आदिशक्ति दीक्षित 4747 व बसपा की रिजवाना नोमानी को 2593 वोटों पर संतोष करना पड़ा। नगर पालिका अतर्रा में भाजपा प्रत्याशी संगीता सपा प्रत्याशी को हराया। भाजपा प्रत्याशी को 6149 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 5899 मत मिले। इस बीच गर्भ खबर है कि नगर पंचायत बबेरू में जीते हुए उम्मीदवार सपा के सूर्यपाल सिंह को अभी तक निर्वाचित घोषित नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से धांधली का आरोप लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0