भाजपा नेता आलोक पांडेय को ग्रामीणों ने धक्का मारकर गाँव से खदेड़ा

चित्रकूट के कर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने गए भाजपा के जिला महामंत्री आलोक पांडेय को ग्रामीणों ने धकियाया जिसका वीडियो सोसल..

Feb 15, 2022 - 08:38
Feb 15, 2022 - 08:42
 0  1
भाजपा नेता आलोक पांडेय को ग्रामीणों ने धक्का मारकर गाँव से खदेड़ा

चित्रकूट के कर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने गए भाजपा के जिला महामंत्री आलोक पांडेय को ग्रामीणों ने धकियाया जिसका वीडियो सोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।  वहीं सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह अभी शुरुआत है । मामला चित्रकूट के कर्वी विधानसभा अंतर्गत मैनहाई गांव का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - "राम" को जिताने "जानकी" उतरीं मैदान में

वहीं उक्त मामले की जानकारी देते हुए  बुन्देलखण्ड न्यूज को जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने बताया कि यह मामला लगभग 4 दिन पुराना है।  प्रचार के दौरान कर्वी ब्लाक के मेनहाई ग्राम पंचायत के बौना पुरवा गया था। जहा कुछ मार्ग न बने होने के चलते वहां के एक ग्रामीण व्यक्ति द्वारा मुझे सड़क दिखाने ले जाया गया। जिसमें मैंने अपनी बात रखते हुए ग्रामीणों से कहा कि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद जी ने अपनी निधि से रोड बनवाई है।

बाकी गांव में मार्गाे को बनवाने में ग्राम प्रधान रुचि नहीं ले रहा तो इसमें पार्टी का क्या दोष। आलोक पांडेय ने सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव पर कटाक्ष करते हुए बताया कि यह अनिकृष्ठ मानसिकता सपा वालो में है जिन्होंने शिष्टाचार का पाठ नहीं पढ़ा अपने हिसाब से मनगढ़ंत कहानी बना कर जनता के बीच पेश करने में माहिर हैं। अब देखना यह है कि निवार्चन आयोग व जिला प्रशासन ऐसे अराजकतत्वों के विरूद्ध किस प्रकार की कार्यवाही करेगा।

यह भी पढ़ें - सपा सरकार बनने के तीन माह के अन्दर कराई जायेगी जातीय जनगणना - अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें - भाजपा से 3 बार, 1 बार बसपा से रहे विधायक व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह ने थामा सपा का दामन

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2