भाजपा से 3 बार, 1 बार बसपा से रहे विधायक व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह ने थामा सपा का दामन
बुंदेलखंड के कद्दावर नेता और 4 बार विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार में बसपा शासनकाल के दौरान कैबिनेट श्रम मंत्री रहे बादशाह सिंह..

बुंदेलखंड के कद्दावर नेता और 4 बार विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार में बसपा शासनकाल के दौरान कैबिनेट श्रम मंत्री रहे बादशाह सिंह ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने हजारों समर्थकों के साथ साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। मौदहा विधानसभा क्षेत्र से 3 बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहने के साथ 1 बार बसपा से विधायक बने। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें वर्ष 2012 में एक बार महोबा विधानसभा क्षेत्र से बनाया था स कौन है बादशाह सिंह ?
यह भी पढ़ें - सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति का ग्रामीणों ने किया विरोध, ड्राइवर ने विरोध करने वाले पर चढाई गाड़ी
बुंदेलखंड के महोबा जिले के बादशाह सिंह की किसी जमाने में कद्दावर नेताओं में गिनती होती रही है। बादशाह सिंह को बड़े ठाकुर नेता के तौर पर पहचान थी। उन्होंने हमीरपुर जिले से राजनीतिक सफर कई दशक पहले शुरू किया था। बीजेपी के टिकट से वह मौदहा विधानसभा क्षेत्र से लगातार 3 बार एमएलए रहे।
बीजेपी से मोह भंग हो जाने के बाद बादशाह सिंह ने बीएसपी में एंट्री मारी और वह 4 बार विधायक बने। मायावती की सरकार में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार बनी,तब बादशाह सिंह सियासी खेल में हाशिए पर एक तरह से आ गए। हालांकि, अब वह कांग्रेस को अलविदा कह कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में दो चरण के चुनाव में सपा और बसपा का साफ हो गया सूपड़ा : अमित शाह
- समाजवादी सरकार में हुई थी जेल
साल 2012 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद बादशाह सिंह, पूर्ववर्ती मायावती सरकार के पहले मंत्री बने जिन्हें भष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ी। सहकारिता विभाग की निर्माण इकाई श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड’ ,लेकफेड में बीएसपी सरकार के दौरान हुए 1,000 करोड़ रु. से अधिक के घोटाले में बादशाह सिंह का नाम उस कड़ी के रूप में सामने आया जिसने लेकफेड को काम दिलाने के एवज में घूस ली। इसके बाद बादशाह सिंह गिरफ्तार भी हुए और जेल भी गए।
बुंदेलखंड में न्याय की लड़ाई के लिए बनाई थी इंसाफ सेना बताया जाता है कि हैं कि राजनीतिक में आने से पहले बादशाह सिंह इंसाफ सेना का गठन किया था। इंसाफ सेना बुंदेलखंड क्षेत्र में हर जगह सक्रिय थी, लेकिन सियासी खेल में शिखर तक पहुंचने के बाद अब बादशाह सिंह ने अपनी राजनीतिक विरासत अपने पुत्र सूर्यदेव सिंह को देने का मन बनाया है। इसीलिए फिलहाल समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है।
यह भी पढ़ें - फतेहपुर में पीएम और बांदा में बसपा सुप्रीमो की रैलियों की तैयारियां शुरू
बुंदेलखंड की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी जिस भाजपा ने पेट्रोल-डीजल 100 के पार कर दिया:
श्री अखिलेश यादव जी, महोबा#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/p7LnIBeo1d — Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 14, 2022
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज झांसी के खैर इंटर कालेज, हमीरपुर में ब्रह्मानंद डिग्री कालेज एवं रहमानिया इंटर कालेज, मौदहा तथा महोबा के डाक बंगले के मैदान में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया।https://t.co/Olg3ml1x3q pic.twitter.com/1FBU4SFfzn — Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 14, 2022
What's Your Reaction?






