राम को जिताने जानकी उतरीं मैदान में

इस नाम से प्रभावित मतदाता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं..

Feb 15, 2022 - 08:05
Feb 15, 2022 - 08:17
 0  5
राम को जिताने जानकी उतरीं मैदान में
बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद को दिखाने के लिए उनकी पत्नी राम जानकी भी चुनाव मैदान में कूद..

जनपद की तिन्दवारी विधानसभा सीट बांदा चुनाव लड़ रहे बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद को दिखाने के लिए उनकी पत्नी राम जानकी भी चुनाव मैदान में कूद पड़ी हैं। जो घर घर जाकर अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं। उनके चुनाव मैदान में आने से अन्य प्रत्याशियों में खलबली मच गई है।  यह संयोग है कि चुनाव मैदान में डटे रामकेश निषाद की पत्नी का नाम राम जानकी है।

इस नाम से प्रभावित मतदाता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं। उनके जनसंपर्क अभियान में महिलाओं की टोली पहले ही चल रही थी लेकिन अब उनकी पत्नी राम जानकी भी घर घर जनसंपर्क करने में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि उनके चुनाव प्रचार में जितने से महिलाओं पर व्यापक असर पड़ रहा है और महिलाएं निरंतर भाजपा से जुड कर प्रत्याशी रामकेश निषाद को मजबूत कर रही हैं।

यह भी पढ़ें - सपा सरकार बनने के तीन माह के अन्दर कराई जायेगी जातीय जनगणना - अखिलेश यादव

मंगलवार को तिंदवारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद की पत्नी राम जानकी निषाद ने भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता के नेतृत्व में तिंदवारी महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी सिंह, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख दीपशिखा सिंह तथा भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में एकत्रित महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिंदवारी कस्बे के भगवती नगर, कबीर नगर, संतोषी नगर, श्रीनगर, रामनगर, प्रेम नगर आदि मोहल्लों में पहुंचकर जन संपर्क करते हुए भाजपा के लिए वोट मांगे और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा द्वारा घोषित संकल्प पत्र की प्रमुख बातों से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा नारी शक्ति को दिए गए ऐतिहासिक सम्मान से समाज में परिवर्तन नजर आ रहा है।

बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद को दिखाने के लिए उनकी पत्नी राम जानकी भी चुनाव मैदान में कूद..

इस अवसर हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, भाजपा नेत्री डॉ ममता त्रिपाठी, सुनीता विश्वकर्मा, पार्वती गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, चंद्र भूषण सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता राजा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, शिवसागर द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल दीक्षित, महा नारायण शुक्ला, आनंद त्रिपाठी, कपिल तिवारी, देवीदीन कुशवाहा, रुकमणी गुप्ता, सुधा गुप्ता, केसकली रावत, उमा विश्वकर्मा, शोभा सविता, रत्नावती विश्वकर्मा, मालती दिक्षित, मणि पांडेय, अनुसूया देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - भाजपा से 3 बार, 1 बार बसपा से रहे विधायक व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह ने थामा सपा का दामन

यह भी पढ़ें - सपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति का ग्रामीणों ने किया विरोध, ड्राइवर ने विरोध करने वाले पर चढाई गाड़ी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 2