भाजपा सरकार गाय, गंगा और गड्ढा की हालत सुधारने के एजेंड में हुई फेल : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए उसे सूबे की अब तक की सबसे विफल सरकार..

Sep 23, 2021 - 09:16
Sep 23, 2021 - 09:21
 0  1
भाजपा सरकार गाय, गंगा और गड्ढा की हालत सुधारने के एजेंड में हुई फेल : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav)

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए उसे सूबे की अब तक की सबसे विफल सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गाय, गंगा और गड्ढा की हालत में सुधार के अपने एजेंडे को पूरा करने में भी पूर्णतया फेल साबित हुई है।

बुंदेलखंड के महोबा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये अखिलेश यादव ने कहा कि विकास के मुद्दे पर बुरी तरह से असफल साबित हुई भाजपा सरकार के प्रति लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। सरकार ने पुरानी योजनाओं को नया नाम देकर जनता को विकास का झूठा राग सुनाया है।

यह भी पढ़ें - खेलो इण्डिया योजना में बांदा का निशानेबाज (शूटिंग) के लिए चयन

डिफेंस कारीडोर, एक्सप्रेस वे आदि के दावे झूठे साबित हुए। शौचालय बने किंतु पानी नही उपलब्ध करा पाए। इसके अलावा मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। सूबे की जनता आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा को 400 से ऊपर सीटों पर जिताकर इसका बदला चुकायेगी। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav)

कहा कि चुनाव में चाचा शिवपाल की पार्टी प्रगति शील समाजवादी पार्टी समेत अन्य सभी क्षेत्रीय दलों को एक साथ लाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे भाजपा को सत्ता में आने से रोका जा सके। दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी बुंदेलखंड की सभी सीटों पर सफलता प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें - ग्राम प्रधान की तहरीर पर दफनाए गए कुत्तों को बाहर निकालकर होगा पोस्टमार्टम

पत्रकारों से रूबरू अखिलेश यादव ने कानून ब्यवस्था के बदहाल होने का आरोप लगा योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा के राज में अपराध इतना बढ़ गया है कि एक आईएएस अधिकारी भी भगोड़ा हो गया। खनिज कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत के प्रकरण में आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी न हो पाने में भाजपा की भूमिका पर सवाल उठाये और उसे संरक्षण देने का आरोप लगाया। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav)

प्रयागराज में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में कहा कि भाजपा के राज में साधु-संत भी सुरक्षित नही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए मामला उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश को सौंपे जाने की मांग की। निजी कार्यक्रम के बावजूद एकदिनी बुंदेलखंड दौरे के मौके पर सपा अध्यक्ष का यहां दूर-दूर से आये हजारों कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - उप्र में बारिश का कहर, जनजीवन अस्त व्यस्त, अब तक 40 लोगों की मौत

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1