भैया दूज पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया भव्य दीपदान, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश
सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भैया दूज...
गायत्री मंत्र के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, दीपों की रोशनी से जगमगाया परिसर; सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड में न्याय की मांग भी उठाई
बाँदा। सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भैया दूज के अवसर पर संघ कार्यालय के समीप भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं. बृजेश त्रिपाठी एवं नवीन निगम द्वारा गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त के महत्व तथा कलम-दवात की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज बागवान ने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, अरुण निगम ने कहा कि सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एकजुट करने की आज आवश्यकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा आजीवन सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विशाल श्रीवास्तव ने सामाजिक समरसता के ऐसे आयोजनों की सराहना की। अंत में दुर्गा चरण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बंधुत्व की भावना को वास्तविक जीवन में उतारना ही सामाजिक समरसता का वास्तविक उद्देश्य है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित, आपसी सहयोग और भाईचारे को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक स्वभोज का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आपसी सद्भाव और एकजुटता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी विजय निगम, अमितेंद्र निगम, नरेंद्र सक्सेना, प्रवीण निगम, मनोज निगम, नीरज निगम, रोहन सिन्हा, प्रदीप निगम, उत्तम सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव, शिवशंकर निगम, आलोक नाना, मयंक श्रीवास्तव, देवेंद्र स्वरूप, श्याम जी निगम, अरुण श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, सारिका वर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
