परिषदीय विद्यालयों के लिये होगा प्रबन्ध समिति का पुर्नगठन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि जनपद के गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के अतिरिक्त समस्त परिषदीय विद्यालयों...

Nov 13, 2026 - 10:04
Nov 13, 2026 - 10:05
 0  1
परिषदीय विद्यालयों के लिये होगा प्रबन्ध समिति का पुर्नगठन

चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि जनपद के गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के अतिरिक्त समस्त परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबन्ध समिति का पुर्नगठन होना है। पूर्व में गठित विद्यालय प्रबन्ध समितियों की समयसीमा समाप्त हो रही है। जिसके लिये शासन के द्वारा 1 से 30 नवम्बर के बीच पुर्नगठन सीमा समाप्त निर्धारित की गयी है। इसी कम में तदोपरान्त डीएम पुलकित गर्ग के आदेश द्वारा विद्यालय प्रबन्ध समितियों के पुर्नगठन के लिए खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पचांयत को प्रभारी नोडल अधिकारी नामित करते हुये, प्रत्येक विद्यालय के लिये खण्ड शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से नोडल नामित कर पुर्नगठन की प्रक्रिया 30 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। जिसके कम में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा पुर्नगठन के लिए प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। इस सीमा समाप्ति के बीच विद्यालयों में खुली बैठक आयोजित कर विद्यालय प्रबन्ध समितियों का गठन किया जायेगा। विद्यालय प्रबन्ध समिति में कुल 15 सदस्य होगे। जिनमें 11 अभिभावक तथा 4 पदेन सदस्य होगें। इसके अतिरिक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, विद्यालय से सम्बन्धित वार्ड मेम्बर, सम्बन्धित क्षेत्र की एएनएम एवं लेखपाल समिति में शामिल किये जाने है। जिला समन्वयक मुकेश कुमार के द्वारा अवगत कराया गया है कि समिति की कुल संख्या के 50 प्रतिशत महिला सदस्यों का होना अनिवार्य है। बताया गया कि अभिभावकों में से एक अध्यक्ष तथा एक उपाध्यक्ष चुने जाने है। जिसमें एक का महिला होना आवश्यक है। एक दिसम्बर से प्रबन्ध समिति प्रभावी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0