बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का दिसंबर में होगा आयोजन, 22 नवंबर को खिलाड़ियों का ट्रायल
जनपद की उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने और युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने के उद्देश्य...
पुलिस लाइन ग्राउंड में भिड़ेंगी आठ टीमें, जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका
बाँदा। जनपद की उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने और युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने के उद्देश्य से बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। दिसंबर 2026 में पुलिस लाइन ग्राउंड, बाँदा में प्रस्तावित इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन 22 नवंबर को ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना ने बताया कि खिलाड़ियों का ट्रायल 22 नवंबर 2026 को स्थानीय हार्पर क्लब, संकट मोचन मंदिर, बाँदा में आयोजित होगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई है। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
आठ टीमें दिखाएंगी दम
प्रतियोगिता में सैंड डायमंड्स, कालिंजर वारियर्स, रनगढ़ यॉर्कर, नवाब टैंक वेव्स, बॉम्बेस्वर ट्रैकर, केन रोवर्स, कर्वी गोल्डन ईगल और शजर किंग सहित कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव देने के साथ उनकी खेल प्रतिभा को निखारना है।
युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की पहल
आयोजन समिति में शुभम् सिंह, सलमान हाशमी, स्कंध भारद्वाज, विप्रांश यादव सहित अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। क्रिकेट प्रशिक्षण के क्षेत्र में सलमान हाशमी पिछले कई वर्षों से बच्चों को क्रिकेट की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखार रहे हैं। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
आयोजन समिति का लक्ष्य जनपद की छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना है, ताकि भविष्य में ये खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बाँदा का नाम रोशन कर सकें। समिति ने जनपद के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन से जुड़ने और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
