जागरूकता कार्यक्रम में बताए गए यातायात नियम, पालन करने की अपील
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से श्री सुंदर सिंह पटेल इंटर कॉलेज...
चित्रकूट। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से श्री सुंदर सिंह पटेल इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में टीआई हरिराम यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। टीएसआई शाहनवाज ने भी बच्चों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सुरक्षित आवागमन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. प्रभाकर सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सावधानी ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं यातायात पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर यातायात पुलिस के रामकिशन, चंद्रवीर, अजय यादव, जागेश्वर प्रसाद, अंकित पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, आकाश सिंह, शिव बाबू पांडेय, अनुज कुमार, पुष्पराज सिंह, धर्मराज सिंह, अवधेश कुमार, राजवंत कुमार सहित एक दर्जन से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
