चन्द्रशेखर का ऐलान, मेरी लड़ाई भाजपा से अकेले लड़ेंगे चुनाव

आजाद समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इसकी घोषणा आजाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर..

Jan 18, 2022 - 05:00
Jan 18, 2022 - 05:03
 0  1
चन्द्रशेखर का ऐलान, मेरी लड़ाई भाजपा से अकेले लड़ेंगे चुनाव
चन्द्रशेखर का ऐलान समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगे..

आजाद समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इसकी घोषणा आजाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर ने मंगलवार को नोयडा में की। इससे चन्द्रशेखर के सपा गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है।

चन्द्रशेखर ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है। हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुझसे 25 सीटों पर बात हुई थी। वह अपनी बात से पलट गये।

यह भी पढ़ें - सपा की पूर्व विधायक रश्मि आर्या समेत कई नेता भाजपा में शामिल

चन्द्रशेखर ने कहा कि हमने बंद कमरे की बात को बाहर नहीं लाया लेकिन यह जिन्होंने की है, वह जानें। चंद्रशेखर ने यह भी साफ किया कि स्वामी प्रसाद मौर्या जहां से लड़ेंगे, वहां हम प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

चन्द्रशेखर का ऐलान समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगे..

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हम युवा हैं, बदलाव चाहते हैं। हम अपनी लिस्ट जारी कर चुनाव में उतरेंगे। हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरी लड़ाई ईमानदारी की है। हम भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोकेंगे।

यह भी पढ़ें - सपा की सरकार बनी तो किसानों पर दर्ज केस वापस लेंगे : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें - कांग्रेस के विधायक दलजीत सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, तिंदवारी सीट से लड़ेंगे चुनाव

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1