उप्र : काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का एक अक्टूबर से बदलेगा समय, जल्दी देखिये

रेलवे प्रशासन ने 05044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 05048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस और 05022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस सहित..

Sep 24, 2021 - 06:42
Sep 24, 2021 - 06:51
 0  4
उप्र : काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का एक अक्टूबर से बदलेगा समय, जल्दी देखिये
इंडिया रेलवे ट्रैन (India Railway Train)

रेलवे प्रशासन ने 05044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 05048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस और 05022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस सहित करीब 28 स्पेशल ट्रेनों के समय में एक अक्टूबर से आंशिक बदलाव किया है। ट्रेनों के समय में बदलाव हाथियों और जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हाथियों और जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने करीब 28 स्पेशल ट्रेनों के समय में एक अक्टूबर से आंशिक बदलाव किया है। इसमें लखनऊ और गोरखपुर से चलने और गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - बांदा झांसी पैसेंजर मेमू रैक पर चलेगी, रेलवे ने दी हरी झण्डी

  • एक अक्टूबर से इन ट्रेनों का बदलेगा समय

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, एक अक्टूबर से 05044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस काठगोदाम से वर्तमान समय पूर्वाह्न 11:45 बजे के स्थान पर 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। 03019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 09 बजे के स्थान पर 09:25 बजे पहुंचेगी। 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 13:35 बजे के स्थान पर 13:45 बजे पहुंचेगी।

04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14:40 बजे के स्थान पर 14:55 बजे पहुंचेगी। 04616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर 21:05 बजे पहुंचेगी। 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर समय 21:05 बजे पहुंचेगी। 02353 हावड़ा-लालकुआं ट्रेन लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06:55 बजे के स्थान पर 07 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें - गुजरात से कानपुर आ रही पहली प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन, जनवरी 2022 में जनता को मिलेगी सौगात

इसी तरह से 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद एक्सप्रेस काठगोदाम से वर्तमान समय 08:15 बजे के स्थान पर 07:25 बजे प्रस्थान करेगी। 05333 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस रामनगर से वर्तमान समय 07:20 बजे के स्थान पर 07:15 बजे प्रस्थान करेगी। 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से वर्तमान समय 18:20 बजे के स्थान पर 18:15 बजे प्रस्थान करेगी।

05028 गोरखपुर-हटिया मौर्य स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से वर्तमान समय सुबह 07:25 बजे के स्थान पर 07:20 बजे प्रस्थान करेगी। 05048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से वर्तमान समय पूर्वाह्न 11:30 बजे के स्थान पर 11:25 बजे प्रस्थान करेगी। 05022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस गोरखपुर से वर्तमान समय अपराह्न 01:50 बजे के स्थान पर 01:40 बजे प्रस्थान करेगी। 05034 बढ़नी-गोरखपुर एक्सप्रेस बढ़नी से वर्तमान समय अपराह्न 03:20 बजे के स्थान पर 03 बजे प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें - महोबा से झांसी तक किसी भी रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण का काम पूरा नहीं

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.