IAS अफ़सर के साथ बदसलूकी, नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल

कानपुर से एक गंभीर घटना सामने आई है जहाँ कानपुर नगर निगम के नये नगर आयुक्त, IAS सुधीर कुमार के साथ कुछ कथित...

Aug 8, 2024 - 09:23
Aug 8, 2024 - 09:27
 0  6
IAS अफ़सर के साथ बदसलूकी, नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल

कानपुर से एक गंभीर घटना सामने आई है जहाँ कानपुर नगर निगम के नये नगर आयुक्त, IAS सुधीर कुमार के साथ कुछ कथित नेताओं ने बदसलूकी की। सुधीर कुमार, जो 2018 बैच के एक बेहद अच्छे और सौम्य अफ़सर हैं, को 23 जुलाई 2024 को CDO कानपुर से नगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़े : पुलिस ने मोडीफाइड सैलेन्सर लगे दो-पहिया वाहनों के खिलाफ चलाया सघन चेकिंग अभियान, 10 वाहनों का किया गया चालान

घटना उस समय हुई जब नगर आयुक्त सुधीर कुमार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। नेतागण नगर आयुक्त से मिलने गए थे और उन्हें वेटिंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा गया। इसी बात पर नेता भड़क गए और उनके कार्यालय में घुसकर बदसलूकी करने लगे। जब नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे मारपीट पर उतारू हो गए।

यह भी पढ़े : झाँसी : वैन का शीशा ताेड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

इस घटना के बाद बहुत मुश्किल से FIR दर्ज की गई, लेकिन अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। इस घटना के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है।

हरियाणा के मूल निवासी IAS सुधीर कुमार का इस घटना में कोई दोष नहीं था और वे इस घटना से बेहद दुःखी हैं। सुधीर कुमार पहले बाँदा में भी कार्यरत रह चुके हैं और उनके काम की सराहना की जाती है। सूत्रों का कहना है कि यह घटना नगर निगम के कामकाज पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।

यह भी पढ़े : युवती को लेकर हिंदू संगठनों ने कोतवाली में काटा हंगामा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0