जालौन : दोस्तों के संग पत्नी के साथ दुष्कर्म के प्रयास में पति गिरफ्तार
जालौन कोतवाली क्षेत्र में महिला की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने उसके आरोपित पति को ..
 
                                जालौन कोतवाली क्षेत्र में महिला की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने उसके आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप है कि पांच दिन पहले पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर मारपीट की थी।
यह भी पढ़ें- दुल्हन ब्यूटी पार्लर से हो गई नौ दो ग्यारह, हाथ मलता रह गया दूल्हा
थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि अभेदेपुर गांव में रहने वाली महिला ने अपने पति सूरज सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसका पति शराब का लती है। अतिरिक्त दहेज की डिमांड करता है। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है।
महिला का आरोप है कि पांच दिन पहले शराब के नशे में धुत पति अपने दोस्तों के साथ घर आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने इस मामले में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित सूरज सिंह को सिमहारा चौराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
यह भी पढ़ें- शिवरंजनी तिवारी ’प्राणनाथ‘ से नही कह सकी मन की बात,बागेश्वर बाबा से बिना मिले लौटना पडा
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            