परिवार नियोजन सामग्री वितरण का काम करेंगी आशा कार्यकर्ता

कोरोना संक्रमण काल में परिवार कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जनजागरूकता और परिवार नियोजन साधनों की लोगों तक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस समय आशा कार्यकर्ता घर घर सर्वे में लगी है। 15 जुलाई के बाद वे परिवार नियोजन अभियान की सफलता में जुट जाएगी...

Jul 14, 2020 - 20:17
Jul 14, 2020 - 20:18
 0  10
परिवार नियोजन सामग्री वितरण का काम करेंगी आशा कार्यकर्ता
Family Planing
  • गर्भ निरोधक साधनों के बारे में चर्चा कर लोगों तक पहुंचाएंगी आशा

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डा. एसडी चौधरी का कहना है कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को उन दंपत्तियों से जरूर बात करनी हैए जिनको परिवार नियोजन की आवश्यकता है। ऐसे लक्षित दंपत्तियों को उनकी पसंद के अनुसार माला, छाया, कंडोम जैसे गर्भ निरोधक साधनों को उपलब्ध कराना है। जो महिलाएं अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुविधा लेना चाहती हों उनको आशा स्वास्थ्य इकाई तक लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें : आयकर विभाग ने दी मोहलत, 30 सितंबर तक पूरा कर लें आईटीआर का अधूरा काम

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र के दौरान गर्भ निरोधक गोलियां मालाण्एनए छायाए और कंडोम उपलब्ध कराई जायें और जरूरी परामर्श दिया जाए। इसके साथ ही वह हर दंपत्ति को प्रेरित करें कि वह गर्भ निरोधक साधन का इस्तेमाल करें ताकि अनचाहे गर्भ और गर्भपात की कोई संभावना न रहे क्योंकि अनचाहा गर्भ परिवार के सपनों और संसाधनों को सीमित करता है।

उन्होंने बताया कि इस समय आशाएं खांसी, जुकाम, बुखार और अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों के लिए पता लगाने के लिए घर घर सर्वे कर रही है। 15 जुलाई को सर्वे का काम समाप्त हो जाएगा। इसके बाद आशाएं परिवार नियोजन को बढ़ावा देने में लगी है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता को कोविड.19 प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें : बाँदा में व्यापारियों और पुलिस के टकराव के बाद डीएम ने जारी किये ये आदेश

गृह भ्रमण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • आशा कार्यकर्ता मास्क जरूर लगाएं
  • हाथों को बार.बार साबुन.पानी से धोएं
  • कम से कम दो गज की दूरी से बात करें
  • घर की कुंडी या दरवाजा न छुएं और न खटखटाएं
  • आवाज देकर परिवार के सदस्यों को बुलाएं व बात करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0