‘REVERB 2026’ में प्रतिभाओं की गूंज, सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रस्तुतियों से सजा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम “REVERB 2026” का आयोजन उत्साह...
नृत्य, गायन, रैप, शायरी और स्टैंडअप से झूमे दर्शक, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिला सम्मान
बांदा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बाँदा में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम “REVERB 2026” का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस सायंकाल केंद्रीय प्रांगण में आयोजित प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में तृतीय वर्ष के छात्र अंकुश ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं नितिन वर्मा के गायन ने समां बांध दिया। हिमांशी एवं हर्षिता द्वारा प्रस्तुत युगल नृत्य को भी खूब सराहना मिली।
रात्रिकालीन सत्र में प्रथम वर्ष के छात्रों के समूह नृत्य, सक्षम सिंह के रैप और नागेंद्र शुक्ला की शायरी ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच निदेशक प्रो. एस.पी. शुक्ला, कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी, मुख्य कुलानुशासक डॉ. सिद्धार्थ अर्जरिया, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग चौहान, डॉ. अमित त्रिपाठी सहित अन्य शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। प्रथम दिवस के समापन पर साहित्यिक क्लब प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया।
दूसरे दिन यानी 30 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रमों में राजन कुमार की स्टैंडअप प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अनुश्का प्रसाद एवं ऋचा ठाकुर के नृत्य प्रदर्शन ने भी खूब तालियां बटोरीं। कविता और ग़ज़ल की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को साहित्यिक रंग प्रदान किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. अर्चना सिंह, दीप सिंह ठाकुर, डॉ. सिद्धार्थ अर्जरिया और डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर ने विद्यार्थियों के उत्साह को और बढ़ाया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम के समापन पर “REVERB 2026” को सफल और यादगार बताते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसकी सराहना की। आयोजन ने संस्थान में सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक वातावरण को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में साहित्यिक क्लब प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में सहयोग देने वालों की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
