भाजपा सरकार महंगाई पर बात करने से भाग रही : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई पर बात करने..
 
                                    समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई पर बात करने से भाग रही है। डीजल, पेट्रोल पर बात नहीं कर रही है। आज महंगाई से हर इंसान परेशान है। इसके बाद भी भाजपा इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती।
यह भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी ने बुंदेलखंड में 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की
जब महंगाई दोगुनी हो जाएगी, कमाई आधी हो जाएगी तो लोगों में खुशहाली कैसे आएगी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के विधायक मारे जा रहे हैं, जिसके सांसद पीटे गये। जिसके खिलाफ पूरी जनता खिलाफ हो। उसकी सरकार बनते हुए कैसे दिखाया जा रहा है।
इस कारण मैं कह रहा हूं, यह ओपिनियन पोल नहीं है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के पास वर्चुअली लड़ाई के लिए पहले से तैयार थे। हमने 18 लाख से ज्यादा लैबटाप बांटे हैं। ऐसे में हम वर्चुअली लड़ाई में हम कमजोर कैसे हो सकते हैं। आईटी से संबंधित प्लेट फार्म की लड़ाई में तो हम पहले से तैयार हैं। हम इसके संबंध में पहले से ही समझते हैं।
यह भी पढ़ें - जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सदर तहसील में करेंगे नामांकन, पुलिस ने बदली यातायात व्यवस्था
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान पर अखिलेश की टिप्पणी शर्मनाक : संबित पात्रा
एनडीटीवी इंडिया से विशेष बातचीत के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने कहा:
"महंगाई हुई दोगुनी, कमाई हुई आधी। ऐसे कैसे आएगी खुशहाली" pic.twitter.com/TCNtjegUG2 — Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 25, 2022
हि.स
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            