बाँदा : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर नगर पालिका चेयरमैन सहित 43 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन को समाजवादी पार्टी..

Jul 1, 2021 - 06:59
 0  3
बाँदा : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर नगर पालिका चेयरमैन सहित 43 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
नगर पालिका के चेयरमैन मोहन साहू

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के 48 वें  जन्मदिन को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन मोहन साहू समेत 43 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें - बांदा और चित्रकूट के बीएसए का हुआ स्थानांतरण

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन साहू के नेतृत्व में 43 कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इस मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है उससे गरीब मरीजों का भला होगा।उन्हें आसानी से ब्लड उपलब्ध हो पाएगा। इसके लिए उन्होंने चेयरमैन मोहन साहू आभार व्यक्त किया।

वही नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आज श्री यादव के दीर्घायु के लिए हवन पूजन किया गया। साथ ही कूड़ा उठाने के लिए क्रय की गई 25 गाड़ियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ने शोभा यात्रा भी निकाली, जिसमें नगर के लोगों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आवाहन किया गया है।इधर समाजवादी व्यापार सभा द्वारा शिशु मंदिर गूलरनाका में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया।

यह भी पढ़ें - एटीएम नंबर के माध्यम से धोखाधड़ी कर 1,82,893 रुपये निकालने वाले दो गिरफ्तार

इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता शाहनवाज आलम ,व्यापार सभा के प्रभारी नंदकिशोर शिवहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली ने अखिलेश यादव के उम्रदराज की कामना करते हुए आगामी 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इसी तरह बबेरू विधानसभा क्षेत्र में बबेरु कस्बे के नीलम पैलेस में सपा नेता पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर अनिल यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के दो मकसद है  पूर्व मुख्यमंत्री के शानदार कार्यों को धन्यवाद ज्ञापित करना और दूसरा अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में प्रदेश की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बी पी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली बुंदेलखंड प्रभारी रामपाल प्रजापति इत्यादि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - खजुराहो में फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी खुलने से मिलेगी बुन्देली युवाओं के सपनों को उड़ान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1