श्याम ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को किया जागरूक
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्याम ग्राम उद्योग सेवा संस्थान द्वारा शैल कन्या इंटर कॉलेज, बड़ोखर बुजुर्ग, बांदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम...
बांदा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्याम ग्राम उद्योग सेवा संस्थान द्वारा शैल कन्या इंटर कॉलेज, बड़ोखर बुजुर्ग, बांदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य नीरज कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या कीर्ति श्रीवास्तव, नेवादा से सक्षम के उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक तथा संस्था के सचिव प्रवीण निगम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर बड़ोखर खुर्द यूपीएस जारी एक में वृहद वृक्षारोपण पर अभियान किया गया, कहते हैं सब वेद पुराण, एक वृक्ष 100 पुत्र समान, गांव गांव गली गली वृक्षारोपण की लहर चली, वृक्षारोपण कार्य किया गया, इस पुनीत कार्य में ग्राम प्रधान रामकिशन, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष राजाराम, विद्यालय प्रधानाध्यापक साधना निगम, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा, श्रीमतीअर्चना तिवारी और विद्यालय छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
