रायफल क्लब मैदान रहेगा जनता का, मुख्यमंत्री ने नीलामी रोकने के दिए निर्देश

बांदा नगर के ऐतिहासिक रायफल क्लब खेल मैदान को नीलामी से बचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है...

Jan 8, 2026 - 14:24
Jan 8, 2026 - 17:36
 0  106
रायफल क्लब मैदान रहेगा जनता का, मुख्यमंत्री ने नीलामी रोकने के दिए निर्देश

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की पहल पर जनहित में लिया गया बड़ा फैसला

बांदा। बांदा नगर के ऐतिहासिक रायफल क्लब खेल मैदान को नीलामी से बचाने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम उठाया गया है। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायफल क्लब मैदान की प्रस्तावित नीलामी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से खेल प्रेमियों, युवाओं और आम नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लखनऊ में हुई अहम मुलाकात
रायफल क्लब मैदान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा आज लखनऊ में प्रमुख सचिव गृह, उत्तर प्रदेश शासन संजय प्रसाद से सार्थक भेंट की गई। इस दौरान मैदान के ऐतिहासिक महत्व, खेल गतिविधियों में उसकी भूमिका और स्थानीय जनता की भावनाओं से शासन को अवगत कराया गया। विधायक प्रकाश द्विवेदी से वार्ता के बाद प्रमुख सचिव गृह, उत्तर प्रदेश शासन संजय प्रसाद ने बाँदा जिलाधिकारी को राइफल क्लब मैदान की नीलामी रोकने के निर्देश दिए है। 

जनहित में ऐतिहासिक निर्णय
मुख्यमंत्री के इस फैसले को बांदा की जनता के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है। रायफल क्लब मैदान वर्षों से खेल, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि मैदान की नीलामी होती, तो युवा पीढ़ी खेल सुविधाओं से वंचित हो जाती और शहर की एक महत्वपूर्ण धरोहर समाप्त हो जाती।

जनता ने जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय पर नगरवासियों, खेल संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐतिहासिक और जनोपयोगी स्थलों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री को धन्यवाद
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा की जनता की ओर से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश से रायफल क्लब मैदान अब सुरक्षित है और आने वाली पीढ़ियों को खेल व सामाजिक गतिविधियों के लिए यह अमूल्य धरोहर मिलती रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0