100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का केन नदी में विसर्जन, शहर में दिखा भक्तिमय माहौल
केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति, बाँदा के तत्वावधान में आज गणेश विसर्जन का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ...

बांदा। केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति, बाँदा के तत्वावधान में आज गणेश विसर्जन का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महेश्वरी देवी चौक पर समिति द्वारा मंच सजाया गया, जहाँ सभी गणेश प्रतिमाओं के अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े : राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बाँदा में “भारतीय ज्ञान परंपरा” पर अतिथि व्याख्यान
समिति अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि इस बार नगर के विभिन्न मोहल्लों से 100 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन केन नदी घाट पर किया गया। समिति के प्रमुख संरक्षक चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि मोहल्लों में 10 दिनों तक विराजमान रही सुंदर प्रतिमाओं का आज 11वें दिन विधिवत विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर समिति के कार्यक्रम संचालक अमित सेठ भोलू, संयोजक महेंद्र धुरिया शम्भू, मुख्य संरक्षक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, बबेरू चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता, मयंक गुप्ता सर्राफ, विहिप प्रांतीय पदाधिकारी अशोक ओमर, जिला मातृशक्ति संयोजिका राधा गुप्ता, सहित सुमित सोनी, सुलभ सहगल, विमल निगल, सूरज सोनी, मनोज दीक्षित, सचिन सोनकर, विकास गुप्ता, हर्ष दासवानी, महेन्द्र चौहान, मनीष गुप्ता, शैलेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र राज, रजत रावत, महामंत्री प्रताप सिंह प्रिंस, भुवेन्द्र प्रजापति, प्रियांशु शिवहरे, पन्नालाल धुरिया, नईम नेता, अनमोल जड़िया, शिवम चौरसिया, मयंक धुरिया, चंद्रप्रकाश कबीर, संतोष नायक आदि गणमान्य जन मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान में सख्ती : बाँदा में 23 चालकों का कटा चालान
अंत में समिति के अध्यक्ष का सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों द्वारा सम्मान किया गया।
गणेश विसर्जन यात्रा नगर में धार्मिक उत्साह और अपार जनसमूह की मौजूदगी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
What's Your Reaction?






