जल शक्ति मंत्री को बंधक बनाने के मामले में विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत को नोटिस
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कथित रूप से बंधक बनाने के मामले में भाजपा विधायक...
यूपी भाजपा अध्यक्ष ने जारी किया स्पष्टीकरण नोटिस, 7 दिन में जवाब तलब
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कथित रूप से बंधक बनाने के मामले में भाजपा विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विधायक को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस में विधायक से उनके आचरण और पूरे घटनाक्रम को लेकर सात दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में पार्टी स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि हालिया घटनाक्रम से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है, जिसे लेकर संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। भाजपा नेतृत्व पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और विधायक के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दल भी मामले को लेकर सरकार और भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, पार्टी के भीतर भी अनुशासन और मर्यादा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
