राजकीय महिला पीजी कॉलेज बांदा में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

14 फरवरी 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में पुलवामा के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई...

Feb 14, 2026 - 16:49
Feb 14, 2026 - 16:52
 0  12
राजकीय महिला पीजी कॉलेज बांदा में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कैंडल जलाकर छात्राओं ने वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

दो मिनट का मौन रख ‘शहीद अमर रहें’ के नारों से गूंजा परिसर

बांदा। 14 फरवरी 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में पुलवामा के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता के निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके पश्चात छात्राओं एवं स्टाफ ने मोमबत्तियाँ जलाकर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। परिसर ‘शहीद अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।

प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में प्रो. जितेन्द्र कुमार, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. आलोक कुमार भारद्वाज, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. मोहम्मद अफज़ल, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सचिन मिश्रा, डॉ. राम नरेश पाल, डॉ. आदित्य प्रताप सिंह सहित कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0