छतरपुर में  इस BSP नेता की हत्या, शादी समारोह के पास सिर में मारी  गोली

मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव में असफल रहने वाले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की  छतरपुर शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने ...

Mar 5, 2024 - 08:10
Mar 5, 2024 - 08:27
 0  3
छतरपुर में  इस BSP नेता की हत्या, शादी समारोह के पास सिर में मारी  गोली

मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव में असफल रहने वाले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की  छतरपुर शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महेंद्र गुप्ता को सोमवार रात सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मार दी गई। एसपी ने कहा, महेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी और आरोपी अपराध स्थल से भाग गया।

यह भी पढ़े:फांसी लगाने का नाटक पड़ा महंगा, खेल-खेल में युवक की चली गई जान

ईशानगर कस्बे के निवासी गुप्ता ने 2023 का विधानसभा चुनाव बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा और 10,400 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। महेंद्र गुप्ता के निजी सुरक्षा गार्ड अब्दुल मंसूरी ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने गोली मार दी।

यह भी पढ़े:पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का धरना प्रदर्शन

मंसूरी ने कहा कि जब तक वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए अपनी राइफल लोड कर पाते, तब तक हमलावर भाग गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमलावर को देखा है और उसे पहचान सकते हैं। घटना के वक्त बसपा नेता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।

यह भी पढ़े:महोबाः कर्मचारी की लापरवाही से बुखार से पीडित मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0