एक समुदाय की महिला की गंदी हरकत सामने आई, दूसरे समुदाय के घर में मांस व अंडे के छिलके फेंके

एक समुदाय की महिला का अपने पड़ोसी से मामूली विवाद पर झगड़ा हो गया। जिसकी पड़ोसी द्वारा शिकायत कर दी गई। इसी...

Nov 28, 2022 - 03:07
Nov 28, 2022 - 03:24
 0  5
एक समुदाय की महिला की गंदी हरकत सामने आई, दूसरे समुदाय के घर में मांस व अंडे के छिलके फेंके

बांदा

एक समुदाय की महिला का अपने पड़ोसी से मामूली विवाद पर झगड़ा हो गया। जिसकी पड़ोसी द्वारा शिकायत कर दी गई। इसी बात से नाराज इस महिला ने दूसरे समुदाय के घर में अंडे के छिलके व मांस का टुकड़ा फेंक दिया। यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पड़ोसी ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - झांसी नगर निगम की सड़कों के निर्माण में होगा प्लास्टिक का उपयोग

शहर के इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी शिवनारायण त्रिपाठी का दो मंजिला मकान है। पड़ोसी महिला का चार मंजिला मकान है। महिला अपने ही छत पर पानी की टंकियां रखवाए है। टंकी का ओवरफ्लो पानी शिवनारायण त्रिपाठी के मकान के अंदर गिरता है। उसने कई बार महिला से पानी बंद करने के लिए कहा। लेकिन महिला ने पानी बंद नहीं किया। इस पर शिवनारायण त्रिपाठी ने पुलिस से शिकायत कर दी। इससे नाराज महिला ने उसके घर में अंडे के छिलके और मांस के टुकड़े फेंकना शुरू कर दिया। शिवनारायण महिला की इन हरकतों से परेशान रहा। काफी कहने सुनने के बाद भी वह नहीं मानी। 

यह भी पढ़ें - बाँदा में रिटायर्ड फौजी ने छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, कानपुर किया रेफर

शनिवार को दोबारा महिला ने मांस के टुकड़े और अंडे के छिलके फेंके, जिस पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। देखा तो मांस टुकड़े और अंडे के छिलके उसके घर में पड़े हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें - UPSC के तर्ज पर पहली बार बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के हुनरबाज में हुए मॉक इंटरव्यू, देखिए क्या बोले छात्र

इस बारे में क्षेत्राधिकारी श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि एक समुदाय के व्यक्ति द्वारा घर में मांस व अंडे के छिलके फेंके जाने की शिकायत पर मौके पर जांच की गई तथा सीसीटीवी के फुटेज देखे गए, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाया गया। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0