शरीर के दो टुकड़े हो गए, फिर भी वह लोगों से करता रहा बातचीत
जनपद के मौदहा रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी में शुक्रवार को एक युवक ने पुलिस के भय से ट्रेन के आगे छलांग लगा दी...

हमीरपुर
जनपद के मौदहा रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी में शुक्रवार को एक युवक ने पुलिस के भय से ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। शरीर के दो टुकड़े होने के बाद भी घायल युवक लोगों से बातचीत करता रहा। जिसे बाद में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत सीरियस देखकर डॉक्टरों ने इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर किया है।
यह भी पढ़ें - दिल्ली एम्स पर साइबर अटैक के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर आकउंट हैक,मचा हडकम्प
घायल युवक जयराम उर्फ लल्लू पुत्र जागेश्वर अनुरागी मौदहा कस्बे का रहने वाला है। उसके खिलाफ किसी परिचित ने बिवांर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात से युवक परेशान था। गिरफ्तारी के भय के चलते ही आज उसने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
यह भी पढ़ें - बांदा नगर पालिका अध्यक्ष की वित्तीय पावर फिर होगी बहाल ?
इस बारे में युवक के बेटे अंकित ने बताया कि पिताजी इन दिनों किसी बात को लेकर टेंशन में थे। संभवत इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। इसी तरह प्रत्यक्षदर्शी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि घायल युवक मूल रूप से बिवांर क्षेत्र का रहने वाला है जिसका किसी से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उसकी थाने में शिकायत की गई थी। जिससे वह परेशान था। युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें - यूपी में मथुरा-झांसी तीसरी रेल लाइन परियोजना (274 किमी) ने पकडी स्पीड
What's Your Reaction?






