दिल्ली एम्स पर साइबर अटैक के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर आकउंट हैक,मचा हडकम्प

दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र के एक मंत्रालय का ट्विटर हैंडल अकाउंट हैक हो गया। अज्ञात हमलावरों...

Dec 2, 2022 - 01:51
Dec 2, 2022 - 01:58
 0  4
दिल्ली एम्स पर साइबर अटैक के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर आकउंट हैक,मचा हडकम्प

दिल्ली एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र के एक मंत्रालय का ट्विटर हैंडल अकाउंट हैक हो गया। अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार को जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया। पिछले हफ्ते एम्स-दिल्ली का सर्वर हैक होने के बाद किसी सरकारी साइट पर यह दूसरा बड़ा साइबर अटैक है। ऐसा माना जाता है कि हैकिंग मंगलवार की सुबह हुई है। दरअसल, पेज पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई। 

यह भी पढ़ें - यूपी में मथुरा-झांसी तीसरी रेल लाइन परियोजना (274 किमी) ने पकडी स्पीड

क्रिप्टो वॉलेट सुई वॉलेट को बढ़ावा देने वाला एक ट्वीट सबसे पहले जल शक्ति मंत्रालय के अकाउंट से सुबह 5:38 बजे पोस्ट किया गया था। सुई के लोगो और नाम को दिखाने के लिए इसकी कवर इमेज के साथ अकांउट की प्रोफाइल इमेज तिरंगे को हटा कर सुई के लोगो में भी बदल दिया गया था। मंत्रालय के हैंडल से किए गए मूल ट्वीट में कई खातों को भी टैग किया गया। मंत्रालय के अकाउंट से लगातार कई ट्वीट किए गए। हलांकि कुछ ही समय बाद अकाउंट को बहाल कर दिया गया और संदिग्ध ट्वीट्स को हटा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां और साइबर विशेषज्ञ अब इस घटना की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट की जेल में बंद, दोनों विधायकों के बैरक की तलाशी

बताते चलें कि दिल्ली एम्स का मुख्य सर्वर 23 नवंबर बुधवार को सुबह डाउन हो गया था। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही मुख्य सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं। पर्ची बनने व रिपोर्ट सहित अन्य सभी काम प्रभावित होने से हजारों मरीजों परेशान हुए। सर्वर बुधवार देर शाम तक ठप पड़ा रहा। जिसके बाद भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन), दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि जांच में जुट गए थे।

यह भी पढ़ें - पड़ोसी से बदला लेने के लिए इस युवक ने लिया खौफनाक फैसला

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस इकाई ने 25 नवंबर को जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा था कि हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.